राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताएं विज्ञान के गुण
रुद्रपुर। यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भौतिकी विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस अभूतपूर्व खोज के लिए सर रमन को 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 28 फरवरी को समय 10:30 बजे से स्थान वसंत राय विद्या पीठ विद्यालय ट्रांजिट कैंप में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में हर कदम पर उपयोगी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में संचार के क्षेत्र में इसके अतिरिक्त अंतरिक्ष में विज्ञान ने हमें चंद्रमा, मंगल, और ब्रह्मांड के रहस्य को जानने का अवसर दिया है। विज्ञान के द्वारा ही नई खोजो और नवाचार को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, अंधविश्वास, पाखंडवाद, रूढ़िवाद और भ्रांतियों को दूर करना शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदान किए जान...