पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की आम सभा संपन्न
*अब कार्यकारणी 101 की होगी* *अगली बैठक 1 अप्रैल को,,,,कुंवर* दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं हल्द्वानी: आज पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की बैठक हीरानगर उत्थान मंच में संपन्न हुई ,बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया अब मंच की कार्यकारणी में 101 लोग शामिल किए जाएंगे। जिसकी अगली बैठक 1 अप्रैल शनिवार को की जाएगी, बैठक में बोलते हुए संस्थापक सदस्य हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि संस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना आवश्यक हो गया है,हमने पर्वतीय समाज को वचन दिया था मंच मैं अधिक से अधिक लोग कार्यकारणी मैं सामिल किए जायेंगे, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की कार्यकारिणी में पहले 21 सदस्य थे अब इनकी संख्या 101 होगी, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया, आज की बैठक में कहा गया कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच मैं पर्वतीय समाज को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि हम हमेशा मंच में सक्रिय भागीदारी करने वाले लोगों का सम्मान करते आए हैं और सम्मान करते रहेंगे। पर्वतीय समाज के विभिन्न वर्गों से समाज के 101 लोगों ...