नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों का संघन चेकिंग कर किए गए चालान

रुद्रपुर। जिला अधिकारी एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम द्वारा रुद्रपुर-गदरपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
18 जनवरी को परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर के नेतृत्व में मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर, ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना टैक्स जमा, बिना परमिट संचालित होने वाले वाहनों पर कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 141 वाहनों का विभिन्न अभियोगों चालान किया गया जिनमें से 25 वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रपुर द्वारा खनन में संलिप्त 2 ओवरलोड डंपरो का चालान कर सीज किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नवीन सिंह कहना है कि भारवाहनों में ओवरलोडिंग करने के साथ साथ बिना यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों एवं बिना वैध प्रपत्रों के संचालित वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी।
प्रवर्तन कार्यवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज सिंह, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह, श्री गणेश चंद्र, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, प्रवर्तन चालक पूरन सिंह शामिल रहे।
समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मो.न.9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित