विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव के आदेशानुसार दिनांक 20 फरवरी को एंबिशन मॉडर्न स्कूल रुद्रपुर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस एवं (बाल हितैषी कानूनी सेवाएं) योजना 2024 पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में लोगों को सामाजिक न्याय कैसे मिले, महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर अधिकार है महिलाओं को किसी भी तरह से कमजोर और कमतर नहीं आंका जा सकता सामाजिक न्याय दिवस पर जनता को उनके अधिकार बताए गए।
शिविर में सभी ने बच्चों को विषय से संबंधित जानकारियां दी। इसमें गुड टच बैड टच साइबर क्राइम मानव तस्करी महिला का शोषण पुलिस वे बाल विकास आयोग नशे से संबंधित फोन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया गया। नालसा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पुलिस का टोल फ्री नंबर 112 साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 इत्यादि नंबरों की भी जानकारी बच्चों को दी गई।
शिविरमें पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं पी एल वी कंचन सक्सेना, सोनी यादव, प्रतिभा मंडल, मंजू सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थिति रही।
समाचार और विज्ञापन के लए संपर्क गोपाल सिंह गौतम, मो नं 99 2755 5090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित