राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया गया जनता को जागरुक बताया विज्ञान का महत्व

गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विषय के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया इसका उद्देश्य विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम तहसील गदरपुर प्रागंण में किया गया पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकारण को मुख्य उद्देश्य जनता को जागरुक करना है और उनके अधिकारों को दिलाना साथ ही जरुरत मंदो को नि:शुल्क अधिवक्ता दिलाना न्याय प्राप्त करना है।
पीएलवी गोपाल सिंह गौतम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जैसे बिजली, मोबाइल फोन, इंटरनेट, चिकित्सा उपकरण, वाहन, उपग्रह, कम्प्यूटर और मशीनें यह सभी विज्ञान की देन है। उन्होनें आगे बताया कि हमें विज्ञान को जन-जन तक पहुँचना है, साथ ही जनता अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और पाखंण्डवाद एवं भ्रांतियों को दूर करना है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक