’विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उभरा गहरा असंतोष’ ’कार्यक्षैली पर उठे सवाल, क्षेत्रवासियो की बढ़ी मुश्किलेंकृरामनगर टैक्स बार ने जताई कड़ी आपत्ति’
रामनगर। क्षेत्र में विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जारी हो रहे नोटिसों और नक्शा पास कराने की जटिल प्रक्रिया को लेकर रामनगर टैक्स बार ने शनिवार को एक निजी रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में टैक्स बार के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पाण्डेय को दी जानकारी मे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्रवाइयों से आम जनता गहरे तनाव में है। कई ग्रामीण अपने निजी आवासों और गौशालाओं का निर्माण कर रहे हैं, फिर भी प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वही रामनगर टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण की वर्तमान कार्यप्रणाली शक के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से अपने पारंपरिक ढांचे व जरूरतों के अनुरूप छोटे स्तर पर निर्माण करते आए हैं, लेकिन अब हर निर्माण को व्यावसायिक मानकर नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो कि न तो उचित है और न ही जनहित में। टैक्स बार सचिव गौरव गोला न...