Posts

Showing posts from October, 2023

12 साल से गुमशुदा को किया बरामद पुलिस द्वारा गुमशुदा के परिजनों के चेहरों पर लोटाई मुस्कान

Image
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा को तेसवानी फाउंडेशन धौलपुर रुद्रपुर से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। 12 अक्टूबर 23 को अर्जुन सिंह ठाकुर पुत्र ठाकुर राम ठाकुर निवासी ग्राम मनोरा थाना खाते गांव जिला देवास मध्य प्रदेश ने थाना हाजा आकर बताया की मेरा पुत्र कांति लाल वर्ष 2013 मैं घर से गायब हो गया था जिसकी काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पा रहा था परिजन अपने पुत्र की तलाश करते करते थक गए थे थाना कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा आज गुमशुदा कांति लाल उम्र 27 वर्ष को तेसवानी फाउंडेशन धौलपुर काशीपुर रोड रुद्रपुर से बरामद किया गया तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया गुमशुदा बालक दिमागी रूप से कमजोर है। परिजनों द्वारा अपने पुत्र को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया। एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस टीम को 1500 रुपए के इनाम की घोषणा की गई।

सामाजिक तत्व बच्चों को लगा देते हैं तस्करी पर करते हैं ब्लैकमेल इनसे सावधान रहने की जरूरत: सचिन पाठक

Image
गदरपुर। बढ़ते बाल अपराधों की जानकारी के साथ-साथ उनके रोकथाम के बारे में स्कूली बच्चों व उनके अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुल्हा में बाल विवाह निधेष, वाल तस्करी पर रोक, किशोर न्यायालय अधिनियम, बाल श्रम पर रोक, बच्चों के यौन शोषण पर रोक, नशा उन्मूलन एवं अश्लीलता से दूर रहने आदि विषयों पर एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने स्कूली सभी बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बच्चों को कुछ और सामाजिक तत्व तस्करी में लगा देते हैं इसमें पकड़े जाने पर बच्चों को जेल जाना पड़ता है साथ ही छोटे-छोटे बच्चे आजकल नशा करने लगे हैं जिससे उनका जीवन बर्बाद हो जाता है। छोटी-छोटी बच्चियों को बहला फुसला कर गलत रास्ते पर डाल देते हैं जिससे उनके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। बच्चों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि फेसबुक पर आदि अनेकों अश्लील तरह की चीज आती हैं बच्चों को इन सबसे दूर रहना चाहिए।...

मुख्यमंत्री धामी के मंत्र पर काम कर रहा है जिला प्रशासन

Image
रूद्रपुर 04 अक्टूबर 2023- *मिलेगा मालिकाना हक, बड़ेगा हैसियत में कद।* *जिला प्रशासन कर रहा ’’ सरकार जनता के द्वार’’ की कल्पना को साकार* नजूल भूमि पर काबिज निर्धन परिवारों की 50 वर्ग मीटर तक की भूमि को निःशुल्क फ्री-होल्ड कराने के लिए जिलाधिकारी उदयराज सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन तथा नगर निगम की टीम द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप सरकार जनता के द्वार पहुॅचकर व सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र पर कार्य करते हुए घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों की पत्रावलियां तैयार कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पत्रावलियां मौके पर ही तैयार कराने हेतु स्टाम्प, नोटरी तथा फोटो कॉपी की निःशुल्क व्यवस्था के साथ घर-घर जाकर पत्रावलियां तैयार कराई जा रही हैं और पत्रावलियां तैयार कराने में सम्बन्धित निर्धन व्यक्ति का एक भी पैसा खर्च नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने नजूल भूमि फ्री-होल्ड के समबन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में ली। जिलाधिकारी ने बैठक में ही सम्बन्धित अधिकारियों से फ्री-होल्ड हेतु तैयार 513 पत्रावलियों पर अपने सम्मुख हस्ताक्षर कराये...

श्रद्धा और उत्साह के साथ गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह सम्पन्न*

Image
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ गांधी एवं शास्त्री जयंती मनायी गई । बैंक मुख्यालय में बैंक के स्थानीय डायरेक्टर श्री दिनेश चन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इसके उपरांत श्री शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान का विशद वर्णन प्रस्तुत किया । इस अवसर पर बैंक के प्रांगण एवं आसपास सफाई भी की गई । इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ प्रबंधक/प्रभारी उपमहाप्रबंधक हरी सिंह यादव एवं कनिष्ठ शाखा प्रबंधक भगवान शरण त्रिपाठी ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र का विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया । इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा, प्रमोद मौर्य, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह , सी पी सेठी , निशांत सिंह , गोविंद सिंह, गौरव सिंह, नरेश चन्द्र, ललित चौहान , विजय कुमार वर्मा, श्रीमति सुमन देव, अमित कुमार, शुभम कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।