Posts

Showing posts from November, 2021

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्तागणों ने बताया जनता के अधिकारों के बारे में

Image
गदरपुर, ऊधम सिंह नगर। ग्राम महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डीएलएसए के आदेशानुसार मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियो के लिए विधिक शिविर का आयोजन 24 नवंबर 2021को किया गया। डॉक्टर शालिनी चौहान एवं आर एस बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पैनल लॉयर सुश्री रेखा दास ने मानसिक पीड़ितों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के लाभों के बारे में लोगों को जानकारी दी जैसे प्रमाण पत्र पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसील गदरपुर के प्राविधिक कार्यकर्तागण बच्ची सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, मनोज सक्सेना, कृष्णा रानी, राजकुमारी, कमलेश गौतम, मीना देवी एवं पत्रकार गोपाल गौतम सहित अस्पताल स्टाफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बच्ची सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में जनता उपस्थित रही।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियों को जाना

Image
पंतनगर। हरित क्रांति की जननी गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में उत्तराखण्ड के राज्यपाल, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपरान्ह हवाई अड्डा पर जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू एवं विश्वविद्यालय के प्रथम आगमन पर तराई भवन में विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. तेज प्रताप द्वारा स्वागत किया गया। कुलपति, डा. तेज प्रताप द्वारा विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक एवं प्रशासनिक अधिकारियों का कुलाधिपति जी से परिचय कराया। अपरान्ह में राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना में स्थापित विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक संग्राहालय का शुभारम्भ कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की साथ ही राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना में 3डी डाक्यूमेंट्री शो के माध्यम से राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में चल रहीं गतिविधियों को जाना। विष्व बैंक परियोजना में लाभ प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से भी रूबरू हुए। कृषि महाविद्यालय के स्नातक विद्यार्थियों द्वारा लगाये गये अभिनव हाईड्रोपोनिक्स तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। तदोउपरान्त विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों, उद्यान अनुसंधान केन्द्र में ...

रुद्रपुर में मजदूर सहयोग के केन्द्र का पहला सम्मेलन संपन्न हुआ

Image
रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड: 21 नवंबर, 2021 को रुद्रपुर में मज़दूर सहयोग केंद्र का पहला सम्मेलन संपन्न हुआ| सम्मेलन में मज़दूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, सरकारी सार्वजनिक संम्पत्तियो को बेचना बन्द करने, जनविरोधी कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा के अनुपालन सुनिश्चित कर किसान संकट का मुकम्मल समाधान करने, मज़दूर नेताओं, राजनीतीक कार्यकर्ताओं का दमन बन्द करने, फर्जी आरोपों में बंद मज़दूरों व नेताओं की रिहाई,आदि का प्रस्ताव पारित किया। मज़दूर सहयोग केंद्र, सन 2014 में अपनी स्थापना के समय से इस क्षेत्र के संघर्षरत ट्रेड यूनियनों और मज़दूर आंदोलनों के समर्थन में निरंतर सक्रीय रहा है| सम्मलेन के आंतरिक सत्र द्वारा केंद्र की नयी कार्यकारिणी का चयन हुआ जिसमें संरक्षक अमर सिंह, अध्यक्ष मुकुल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सनवाल, उपाध्यक्ष दर्शन लाल, महासचिव धीरज जोशी, संयुक्त सचिव राजू सिंह, कोषाध्यक्ष महेंदर राणा, प्रचार सचिव हरेंदर सिंह, संगठन सचिव चन्द्रमोहन लखेड़ा व कार्यालय सचिव गोविन्द सिंह का निर्वाचन किया गया| दोपहर 1 बजे से दुर्गा मंदिर परिसर, रविन्द्र नगर में आयोजित सम्मलेन के...

नशे के कारण व्यक्ति का संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है: सचिव श्रीवास्तव

Image
गूलरभोज-उधम सिंह नगर। जिज्ञासा पब्लिक हाईस्कूल गूलरभोज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संकल्प नशा मुक्ति देवभूमि उत्तराखंड के तहत एक विशाल शिविर का आयोजन 20 नवंबर 2021 को किया गया। जिस के मुख्य अतिथि डीएलएसए उधम सिंह नगर के सचिव सब डिविजनल जज अविनाश श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर जज श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी कराते हुए कहा कि नशे के कारण व्यक्ति का आर्थिक सामाजिक शैक्षिक एवं पारिवारिक जीवन कठिनाइयों भरा हो जाता है यानी कि संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को उनसे बचने की नसीहत दी। शिविर में रिटेनर अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा एवं पैनल लॉयर मंजू सरकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती गीता जोशी एवं पूर्व प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद जोशी ने छात्रों को बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है आज सिविल जज विद्यालय में पहुंचे हैं न्याय हमारे दरवाजे तक आया है। यह विधिक सेवा प्राधिकरण की अत्यंत सराहनीय मुहिम है तथा सभी जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता बच्ची सिंह बि...

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Image
रुद्रपुर। भारत सरकार की अनुदान आधारित परियोजनाओं में वित्तपोषण विषय पर ऊधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंधकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में सहकारी प्रबंध संस्थान देहरादून के तत्वावधान में नाबार्ड सॉफ्टकोब योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अनुदान आधारित योजनाओं में वित्तपोषण विषय पर ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधकों हेतु दिनांक 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2021 के मध्य तीन दिवसीय अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी प्रबंध संस्थान के निदेशक आइ ए खान के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बैंक प्रबंधकों को अनुदान आधारित शासकीय योजनाओं के वित्तपोषण, ऋण अप्रेजल, बैंक के व्यवसाय में वृद्धि के गुर सिखाए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 नवम्बर को समापन बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ किया गया। समापन के पूर्व उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत एवं उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष राम कृष्ण महरोत्रा ...

मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया शहीद ऊधम सिंह जी प्रतिमा को नमन

Image
रुद्रपुर 16 नवम्बर, 2021- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कलैक्ट्रेट परिसर पहुॅचकर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री धामी व नड्डा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के त्याग एवं बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा। इसके साथ ही केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह सहित विनय रौलेहा, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्गाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल आदि ने भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 20 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Image
सितारगंज 14नवम्बर,2021- सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टैगोर नगर पहुंचकर 6868.68 लाख रुपये की कुल 20 योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। जिसमें 2998.31 लाख की तीन योजनाओं का लोकार्पण व 3870.37 लाख की 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री धामी ने थारू भाइयों के लिए थारू विकास भवन अल्पसंख्यक भाइयों के लिए अल्पसंख्यक भवन पर्वतीय भाइयों के लिए पर्वतीय विकास भवन अनुसूचित भाइयों के लिए बाबासाहेब अंबेडकर भवन बनाए जाने की घोषणा की। श्री धामी ने 18 लाख की लागत से निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज बिजटी में दो कक्षा कक्ष का निर्माण, 490 लाख की लागत से कालाढूंगी-चोरगलिया-सितरगंज-बिजटी राज्य मार्ग सांख्य 41 (सिडकुल-सितरगंज प्रभाग) का सुधारीकरण कार्य, 2490.31 लाख की लागत से निर्मित विधानसभा क्षेत्र सितरगंज में एनएच 74 के किमी 239 सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म तक पहुँच मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास तो रुकने नहीं दिया जाएगा यह सरकार की पहली प्राथमिकता होग...

5 महिला सहायता समूह को किया गया पुरस्कृत

Image
रुद्रपुर 10 नवम्बर, 2021- नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नगर निगम रूद्रपुर में संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित वस्तुऐं जैसे-ऐपण कला नेम प्लेट, जूट बैग, ऊनी वस्त्र, गारमेन्ट्स ड्रेस, आवला केन्डी टाॅफी, चिप्स, पापड़ एवं खाद्य वस्तुये बनाये जाते है। सभी वस्तुओं को बेचने हेतु समय-समय पर नगर निगम रूद्रपुर द्वारा स्टाॅल एवं मेले लगाये जाते है। उन्होने बताया कि वर्तमान में गांधी पार्क, रूद्रपुर में स्वंय सहायता समूह के द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री हेतु स्टाॅल लगाई जा रही है। नगर आयुक्त ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दीपा ऐपण आर्ट स्वंय सहायता समूह के द्वारा नगर निगम, रूद्रपुर के सभी अनुभागों में ऐपण कला से सजी हुई नेम प्लेट लगाई गयी है। उन्होने बताया कि इससे एक ओर जहां महिलाओं को रोजगार मिला वहीं ओर उत्तराखण्ड की कला एवं संस्कृति को बल मिल रहा है। उन्होने बताया कि इससे कार्यालय में आने वाले आम जनमानस को भी सुविधा होगी। श्री मिश्रा ने बताया कि राज्य स्थापन...

विधिक सेवा दिवस एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Image
काशीपुर, ऊधम सिंह नगर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत नालसा ( गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये विधिक सेवायें ) योजना 2015 के क्रियान्वयन हेतु दिनांक 09 नवम्बर , 2021 ( मंगलवार ) को स्थान राजकीय इण्टर कालेज महुवाखेड़ा गंज , काशीपुर , ऊधम सिंह नगर में प्रातः 11:00 बजे से एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उक्त बहुउददेशीय शिविर में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बहुउददेशीय शिविर के महत्व तथा उक्त शिविर से प्राप्त होने वाले लाभ के विषय पर जानकारी प्रदान की गयी। एसडीएम श्रीमती आकाशा वर्मा द्वारा सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की सहायक समाज कल्याण अधिकारी लीला रानी द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की श्रम विभाग की ओर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी काशीपुर द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं...

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पद पर रावत निर्विरोध निर्वाचित

Image
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लि0 के अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। ज्ञात रहे पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मानस का 30-09-2020 को आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर दिनांक 09-11-2021 को निर्वाचन अधिकारी उपजिला अधिकारी रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर पीयूष सिंह की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया बैंक मुख्यालय पर संपन्न हुई और अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के अध्यक्ष दान सिंह रावत बैंक प्रबंधक समिति के संचालकगण मोहन सिंह पानू, मुकेश कुमार, श्रीमती वनदीप कौर, श्रीमती तीरथा देवी, चंद्र सिंह थापा, नरेंद्र सिंह चौधरी, अशोक कुमार हुड़िया, रामकृष्ण मल्होत्रा, गोपाल सिंह बोरा, श्रीमती राजेश देवी भी उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशन में बैंक सचिव/ महाप्रबंधक राम अवध तथा उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित बैंक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत को सभा में उपस्थित समस्त सद...