18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों दी कानूनी अधिकार की जानकारी
दिनेशपुर। 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों, जिनमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शामिल हैं, को कानूनी सहायता प्रदान करना है के उद्देश्य को लेकर एम. एस .के .एकेडमी वार्ड नं 3 दिनेशपुर में नालसा (बच्चों के लिए मैत्री पूर्ण विधिक सेवायें योजना) 2024 तहत जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के आदेश पर आयोजित हुआ। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उनको मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान कराना, कानूनी कार्यवाही के दौरान बच्चों को सहज महसूस कराना, (बच्चों के लिए मैत्री पूर्ण विधिक सेवायें योजना) 2024 तहत बच्चों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में बच्चों को विधिक रूप से आवश्यक कानूनी एवं नालसा ट्रोल फ्री न 15100 के लिए जानकारी प्रदान की गई, 14 मार्च को लगने वाली स्थाई लोक अदालत, प्राधिकरण से मिलने वाले निःशुल्क अधिवक्ता आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
शिविर प्रबंधन एवं विद्यालय समिति के प्रधानाचार्य विजय सिंह, पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा, पराविधिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गौतम, संगीता सरदार उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment