Posts

Showing posts from July, 2026

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

Image
गूलरभोज/गदरपुर। साइबर अपराधों से साबधान रहने और विधिक जानकारी बढ़ाने के लिए एएनके इण्टर कालेज गूलरभोज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हुए शिविर में जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण के पैराविधक कार्यकर्ताओं ने भी अपना स्टाल लगा कर जनता को किया जागरुक बताई डालसा की विभिन्न जानकारियां। सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ममता पंत के निर्देशानुसार साइबर अपराध और अॉनलाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) ऊधम सिंह नगर द्वारा जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। एएनके इण्टर कॉलेज गूलरभोज में जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिला पंचायत राज अधिकारी विद्यासिंह सोमलाल द्वारा की गई इस अवसर पर उन्होनें बताया कि इस तरह के शिविर आयोजित करने का उदद्ेश्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की आम जनता तक पहुचाना है। उन्होनें शिविर में आये विभिन्न विभागों के स्टालों के बारे में बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्टॉल लगाकर जनता को दी जा रही जानकारी पर प्रसंशा वयक्त की। शिविर में पैरा लीगल वालंटियर ग...

विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य हर किसी को मिले न्यायः सचिव पंत

Image
सकैनिया/गदरपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 जुलाई 2026 को एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना और लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है, यह अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओें, बच्चों और दिव्यांगों सहित जरुरतमंदों तक न्याय सुनिश्चित है। यह शिविर कम्युनिस्ट मिडिएशन एवं नालसा योजना के तहत आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाओं के सम्बन्ध में के बारें में मुख्य रुप से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव/सीनियर डिवीजन जज ममता पंत रही। इस अवसर उपस्थित जनता को उन्होनें बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, कल्याणकारी योजनाओं, कम्युनिस्ट मिडिएशन के बारें में बताया गया जिसमें गांव वालों के मध्य छोटे छोटे वाद -विवाद गांव के स्तर पर मीडिएशन द्वारा निस्तारित किए जाएंगे। जिससे इन विवादों को थाने कहचरी जाने से रोका जा सके और लोगों का समय व पैसा बरवाद न हो। यह शिविर जिला विध...

तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
दिनेशपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के तत्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में 7 जुलाई को प्रात: 12:30 बजे से थाना दिनेशपुर में वन महोत्सव एवम हरेला पर्व के उपलक्ष में आम, अनार, नींबू, लीची व अमरुद के पौधा रोपण कार्य किया गया। टीम संख्या 8 व 9 एवं 10 के द्वारा तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित दिनेशपुर कोतवाली प्रांगण में और रोड किनारे पर कोतवाली निरीक्षक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ो- पौधे का संरक्षण करने के लिए बताया गया। साथ ही वहां उपस्थित जनता को नलसा ट्रोल फ्री न. 15100, पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व बाल विवाह, राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। पीएलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार व इल्मा बी ने प्रतिभाग किया। उधर पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार के नेतृत्व में एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता ढाली की अध्यक्षता में ग्राम खटोला में अर्जुन जामुन के छायादार एवं फलदार वृक्...

तहसील गदरपुर में आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने पर हुआ कैंप का आयोजन

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ऊधम सिंह नगर के सचिव ममता पंत के आदेशानुसार आदेश 6 जुलाई को नालसा (आपदा पीड़ितों के लिए सेवा योजना)2010 व वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रातः11 बजे से किया गया। यह कैम्प तहसील गदरपुर के ग्राम खानपुर पूर्व न.1 में आयोजन किया। जिसमें पीएलवी -गोपाल सिंह गौतम, कुंवर सिंह, संगीता सरदार, इल्मा बी व कु दीपा ने ग्रामीणों को आपदा से संबंधित जानकारी दिया। शिविर में सरकार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सहायता के बारे मे विस्तार से बताया गया एवम नि:शुल्क अधिवक्ता, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत नलसा ट्रोल फ्री न. 15100,वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, महिला हेल्पलाइन न.1090 व किसान योजना के बारे मे ग्रामीणों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही पेड़ो के लाभ व उनका संरक्षण के बारे मे भी बताया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासीउ पस्थित रहे। समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम मोबाइल न 9927555090

ऊधम सिंह नगर में सहकारिता सप्ताह के वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ सम्पन्न

Image
रुद्रपुर। केन्द्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज छठे दिन 04 जुलाई 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर में ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक एवम् सहकारिता विभाग ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिला सहायक निबंधक ऊधम सिंह नगर श्री हरीश चंद्र खंडूड़ी, बैंक सचिव महाप्रबंधक श्री संदीप कुमार जी के दिशा निर्देशन में जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों और बैंक शाखाओं के कार्मिकों ने सहकारी समितियों, शासकीय कार्यालय परिसरों विद्यालयों में सहकारिता सप्ताह की आज की थीम एक पेड़ मां के नाम वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत फलदार छायादार पौधे लगाए गए। हरीश चंद्र खंडूड़ी और बैंक सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से फौजी कॉलोनी एमपैक्स और बाजपुर प्रथम एमपैक्स परिसर में पौधारोपण किया और वृक्षों के मानव जीवन पर लाभकारी प्रभाव और वृक्षों की जीवन के लिए आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला। जनपद के खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर एवम् जसपुर आदि सभी ब्लॉकों में भी संयुक्त रूप से पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित कि...