Posts

Showing posts with the label Farmer and DM udham Singh Nagar

जल संरक्षण के साथ ही भूमि की उर्वरता भी बनी रहे: डीएम

Image
रूद्रपुर 13 जनवरी 2023- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जनपद के प्रगतिशील किसानों के साथ शुक्रवार को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण के साथ ही भूमि की उर्वरता भी बनी रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समर पैडी के स्थान पर मक्का, दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के साथ ही लेमन ग्रास एवं एरोमेटिक फसलों फसलों पर भी विचार किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का की नमी मापने में किसी भी प्रकार की मनमानी को रोकने के लिए कम्पनियों में रेफरी के तौर पर कार्मिकों की तैनाती की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का उत्पाद हेतु बीज पर सब्जिडी मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सब्जिडी हेतु बजट की अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी। जिलाधिकारी ने आगामी बैठक में कम्पनी हैड्स को बुलाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने किसानों से कम्पनियों के साथ एग्रीमेंट कराने हेतु चुनिन्दा समितियों के नाम उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि मक्का उत्पदकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, ...