जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
रुद्रपुर /गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव व मनीष बिष्ट प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर का निरीक्षण किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जनपद ऊधम सिंह नगर के लिए गठित जिला निगरानी समिति द्वारा 5 मार्च 2022 को जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एव दी जा रही सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ऊधम सिंह नगर मनीष बिष्ट द्वारा निरीक्षण किया गया गदरपुर में प्राप्त सुविधाओं एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित रिट याचिका में चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तराखंड रुद्रपुर की वेबसाइट से लिए गए आंकड़ों की भौतिक आधार पर उक्त सुविधा है या नहीं की पुष्टि की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद ऊधम सिंह ...