Posts

Showing posts with the label CDO

मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध दिलाई शपथ

Image
रूद्रपुर 26 जून 2023- अन्तराष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस एवं विश्व ड्रग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन प्रांगण में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नशे से मानव शरीर तथा परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को लगातार खोखला करता रहेता है, जिस कारण व्यक्ति, अकाल ही मृत्य को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति विशेषकर युवाओं में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की भॉति स्वंय नशे से दूर रहते हुए समाज को भी नशे से बचाने का प्रयास करना चाहिए एवं जागरूक करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य को 2025 तक नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान परियोजना...

नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही: मिश्रा

Image
रूद्रपुर 19 जून 2023- जनपद में एनडीपीएस एक्ट के और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने निर्देशित करते हुए कहा जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नशीले एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। सीडीओ ने नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभावों के प्रति वृहद्ध स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने 1 जुलाई से 15 अगस्त तक जनपद के सभी महाविद्यालयों तथा कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में नशीले पदार्थो का उपयोग न करने व जनजागरूकता के सम्बन्ध में शपथ दिलाने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाये। बैठक डीएफओ संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी जय भार...

सीडीओ की अध्यक्षता में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु बैठक संपन्न

Image
रूद्रपुर 21 जनवरी 2023- मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में 25 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने हेतु विकास भवन सभागार में आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 25 जनवरी 2023 को समस्त सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों/शिक्षण संस्थानों/तहसील/विकास खण्ड/स्थानीय निकाय कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव के रूप मे मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में अपरान्ह् 01ः00 बजे से आरम्भ करते हुए ’’मैं भारत हूँ’’ गीत का प्रसारण करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित शपथ दिलाई जायेगी। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) को मतदाता दिवस से सम्बन्धित कार्यक्रम मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम, रूद्रपुर में आयोजित कराने के निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों निर्देश दिये कि कोविड के नियमों को ध्यान रखते हुए समस्त प्रिन्ट, टी0वी0, रेडियो विज्ञापन, शोसल मीडिया अभियान क्षेत्रीय कायक्रमों एवं पारस्परिक संचार को सम्मिलित करते हुए समस्त कार्यक्रम आयोजित किये जाये...