राजकीय बालिका इंटर में सीएसआर के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं निर्माण संबंधी कार्यक्रम संपन्न
रुद्रपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में आसरा ट्रस्ट के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के द्वारा विद्यालय को चार कक्षा कक्ष, मुख्य मार्ग से विद्यालय भवन तक संपर्क मार्ग, विद्यालय प्रांगण का समतलीकरण एवं आरसीसी एवं इंटरलॉक टाइल्स के द्वारा निर्माण की सौगात प्रदान की गई। ट्रस्ट ने आगे भी विद्यालय में सौन्द्रीयकरण कर विद्यालय को सुन्दर बनाये रखने की बात रखी है, ताकि विद्यालय सुन्दर दिखे और छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए अच्छा वातावरण मिले। इस अवसर पर आसरा ट्रस्ट के लक्ष्मी द्विवेदी, आर शरद, डोमिनिक जॉर्ज, जयदीप, मेजर जे.जे. डोमिनिक, माराजन विद्यालय की छात्रायें, शिक्षिकाएं एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत आदि उपस्थित रहे। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090,