Posts

Showing posts with the label Nalsa

बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में किया जागरूक

Image
रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में गत 27 फरवरी को देशबंधु मेमोरियल स्कूल रुद्रपुर में कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के आदेश पर आयोजित हुआ। कैंप में बच्चों को बताया गया न्याय प्रणाली के भीतर बाल-मैत्रीपूर्ण और बाल- संवेदनशील वातावरण को सुलभ बनाना, बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज बाल विकास आयोग मे अपने अधिकारों को जाने राष्ट्रीय लोक अदालत और टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार प्रसार विधिक से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी देकर निशुल्क कानूनी प्रतिनिधित्व, कानूनी सहायता क्लीनिक, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समितियों में सहायता, और बाल देखभाल संस्थानों में सुरक्षा। नागरिकों के अधिकार आदि की जानकारी दी गई। इस कैंप में पैनल अधिवक्ता- गुरजीत सिंह, पीएलवी सोनी यादव, कंचन सक्सेना, प्रतिभा मंडल ने प्रतिभाग किया एवं स्कूल के छात्र-छा़त्रओं के साथ ही स्टाफ मौजूद रहा। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं व...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक

Image
गदरपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश अनुपालन में 23 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजनी की अध्यक्षता में पोक्सो अधिनियम एवं सरकारी अधिकारियों डाक्टरों आदि जैसी महिलाओं के साथ गहन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस असवर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत,नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में सरदार अमीरसिंह सहित बड़ी संख्या ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समाचार एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें, सम्पादक गोपाल सिंह गौतम, मो नं 99 2755 5090

सेना दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीर सैनिकों को किया याद

Image
गदरपुर/दिनेशपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा सेना दिवस के अवसर पर देश के वीर सैनिकों को याद किया गया, उनके सम्मान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल निर्देश में सेना दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार के आदेशानुसार ग्राम बुक्सौरा में सेना दिवस के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बताया गया कि 15 जनवरी को प्रत्येक वर्ष देश में सेना दिवस मानाया जाता है। उपस्थित जनता को प्राराविधिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेना दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों के साहस, उनके बलिदान व निस्वार्थ सेवाभाव को याद करते हैं उनके प्रति हम सब देशवासी अपना सम्मान प्रकट करते हैं उनको सम्मान देते हैं। भूतपूर्व सैनिकों के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ ही नालसा टोलफ्री न. 15100 के बारे में बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी दी, एव प्रचार प्रसार के लिए पम्पलैट वितरण किये गए, जनता को जागरुक किया। इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, संगीता सरदार,...