नगर पंचायत का विकास सबको विश्वास में लेकर किया गया: सिंह
रिपोर्ट- दिवान सिंह बिष्ट व्यारोचीफ कुमाऊं लालकुआ। नगर पंचायत लालकुआ के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह को अध्यक्ष कि जिम्मेदारी संभाले हुए चार बर्ष पूर्ण होने जा रहे है 2 दिसंबर को उनके चार साल पुरे हो जायेंगे इसी उपलब्धि को लेकर नगर पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और आगे की रणनीति बताई। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी से डरने वाले नही है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। यहां नगर पंचायत के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि उनके चार साल के कार्यकाल में नगर में सब का साथ,सब का विकास और सब का विश्वास,के तहत विकास कार्य कराये गये उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गरीबों को वितरित किए 100 आवास है। उन्होंने कहा कि आवासीय योजना के तहत अम्बेडकर नगर में गरीबों को बनाए गए 100 भवन थे जो लम्बे समय पहले वितरित किए जाने थे लेकिन किसी कारण वि...