बैंक कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न
सर्वसम्मति से हरी सिंह यादव को अध्यक्ष एवं सुशील कुमार और संजय कुमार शर्मा को संरक्षक चुना गया। रुद्रपुर। उत्तरांचल को ऑपरेटिव बैंक एम्पलॉइज यूनियन यूनिट ऊधमसिंह नगर की बैठक आज उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक परिसर रुद्रपुर में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन यूनिट मंत्री श्री हर्ष तिवारी ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष के द्वारा दायित्व निर्वहन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण सर्वसम्मति से हरी सिंह यादव को अध्यक्ष एवं सुशील कुमार और संजय कुमार शर्मा को संरक्षक चुना गया। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार करने के साथ साथ बैंक की नई प्रस्तावित सीबीएस सेवा प्रदाता कंपनी टीसीआईएल की गुणवत्ता में कमी के कारण वर्तमान सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो के साथ अनुबंध जारी रखने का बैंक प्रबंधन से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही कर्मचारियों को 2 साल का अवरुद्ध एक्सग्रेशिया प्रदान करने, कर्मचारियों के लंबित प्रोमोशन शीघ्र करने, कर्मचारियों के ऋण पर ब्याज दर कम करने, महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव प्रदान करने, बैंक में सुरक्षा मानक पूर्ण करने, कर्मचारियों की वरिष्ठता स...