Posts

Showing posts with the label Arto

परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया

Image
रुद्रपुर। जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग रुद्रपुर द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवहन विभाग ऋषिकेश द्वारा छात्र छात्राओं को पोस्टर, बैनर, पम्पलेट ओर प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी द्वारा छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कई अमूल्य जानकारियाँ प्रदान की गई और एक सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने हेतु छात्र छात्राओं से आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूरे भारतवर्ष और उत्तराखंड के साथ-साथ उधम सिंह नगर जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े प्रस्तुत किए गए। बताया गया कि दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों में सर्वाधिक 18 से 35 वर्ष आयु के लोग हैं। सड़क दुर्घटनाओं का सबसे प्रमुख कारण ओवरस्पीड है। सड़क सुरक्षा के 4 E's (Engineering, Education, Enforcement, Emergency) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सड़क पर पैदल यात्री या वाहन चालक के रूप में ...

एटीएस के साथ-साथ उप संभागीय कार्यालय में स्वस्थता जांच/प्रमाण पत्र जारी करने का विकल्प उपलब्ध: मिश्र

Image
रूद्रपुर , सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन चक्रपाणि मिश्र ने बताया कि परिवहन व्यवसायियों द्वारा की गई शिकायतों के क्रम में परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा इन्टरनेशनल सेंटर ऑफ ऑटोमोटिव टैक्नोलॉजी (आईसीएटी) को ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का ऑडिट करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की ऑडिट आख्या प्राप्त होने तथा उस पर यथोचित निर्णय होने तक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) के साथ-साथ उप संभागीय कार्यालय में स्वस्थता जांच/प्रमाण पत्र जारी करने का विकल्प वाहन स्वामियों/चालकांे को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि इस संबंध में 20 अगस्त को बस एवं ट्रक यूनियन के प्रतिनिधियों व विभिन्न वाहन चालकों से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया गया है, साथ ही कार्यालय के दर्शनीय स्थल पर वाहन चालकों/स्वामियों के संज्ञानार्थ नोटिस लगाया गया है। उन्होने बताया कि मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय स्तर पर 12 वाहनों की फिटनेस संबंधी कार्यवाही की गई है। उन्होने बताया कि उप संभागीय...