बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना के अंतर्गत किया गया शिविर आयोजित,
गदरपुर। बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना के अंतर्गत किया गया शिविर आयोजित, बताये गये अधिकार दी गई कानूनी जानकारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर विवेकानंद विद्यालय, मझराशीला, गदरपुर में प्रिंसिपल खुशहाल रावत की अध्यक्षता में नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना) 2024 के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को बताया गया न्याय प्रणाली के भीतर बाल-मैत्रीपूर्ण और बाल- संवेदनशील वातावरण को सुलभ बनाना, बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है उन बच्चों के लिए महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा वात्सल्य योजना चलाई जाती है इसके साथ ही बच्चों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई।
शिविर में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
शिविर में सहायक अध्यापक आरती रावत, आनंद रावत, हेमलता के साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment