Posts

Showing posts with the label Dalsa

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया गया जनता को जागरुक बताया विज्ञान का महत्व

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के अनुपालन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विषय के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया इसका उद्देश्य विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को उत्प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम तहसील गदरपुर प्रागंण में किया गया पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकारण को मुख्य उद्देश्य जनता को जागरुक करना है और उनके अधिकारों को दिलाना साथ ही जरुरत मंदो को नि:शुल्क अधिवक्ता दिलाना न्याय प्राप्त करना है। पीएलवी गोपाल सिंह गौतम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान मानव जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। जैसे बिजली, मोबाइल फोन, इंटरनेट, चिकित्सा उपकरण, वाहन, उपग्रह, कम्प्यूटर और मशीनें यह सभी विज्ञान की देन है। उन्होनें आगे बताया कि हमें विज्ञान को जन-जन तक पहुँचना है, साथ ही जनता अंधविश्वास, रूढ़िवादिता और पाखंण्डवाद एवं भ्रांतियों को दूर करना है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं...

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता को दी जानकारी

Image
गदरपुर। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में गरीबी, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी और मानवाधिकार जैसे मुद्दों को संबोधित कर सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। यह दिन सभी के लिए समानता और सम्मान के साथ जीने के अवसर सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 को इस मानने की घोषणा की थी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 20 जनवरी को प्रातः 10.00 बजें से मझरा पन्चक्की बराखेड़ा, गदरपुर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में टीम संख्या 6 के पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह ग...

आदिवासियों को बताए गए उनके अधिकार विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया शिविर का आयोजन

Image
गदरपुर। आदिवासियों के अधिकार एवं उनके प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाओं के बारे में एक शिविर का आयोजन किया गया शिविर में बताया गया कि आदिवासियों के लिए क्या क्या अधिकार दिए गए हैं उनको क्या विशेषाधिकार हैं और उनके लिए कानून में क्या-क्या प्रावधान किया गया है इन सब की विस्तार पूर्वक जानकारी शिविर के माध्यम से ग्राम वासियों को दी गई। 23 सितम्बर को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर के गांव केवलगंज में आंगनबाड़ी केंद्र में 11:00 से नालसा (आदिवासियों के अधिकारों एवं उनके प्रवर्तन के लिए विधिक सेवायें ) योजना-2015 बिषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा कार्यकत्री पी.एल.वी. राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, कुवंर सिंह, प्रेम सिंह, मीना, भीमसिंह, मनोज सक्सेना उपस्थित रहे। शिविर में दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग किया।