हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत: राजपाल लेफ्टिनेंट
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि हेल्थ सिक्योरिटी आज की सबसे बड़ी जरूरत है | कोविड-19 की चुनौती से लड़ने में रेड क्रॉस की बड़ी भूमिका रही है | उधम सिंह नगर जिले में रेड क्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या कम से कम 10000 होनी चाहिए | स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं युवाओं को रेड क्रॉस से जोड़ा जाना चाहिए | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) से सोमवार को तराई भवन, पंतनगर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने भेंट की | भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उधम सिंह नगर के सदस्यों ने राज्यपाल से जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यालय स्थापना की समस्या पर चर्चा की | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि )ने कहा कि आज स्वास्थ्य सुरक्षा ज्वलंत मुद्दा है | कोरोना के दिन प्रतिदिन नए वेरिएंट आ रहे हैं | यह चिंताजनक है | हमें बेहद सतर्क एवं सावधान रहना होगा | लोगों को शिक्षित एवं जागरूक करना होगा | आत्मानुशासन बहुत आवश्यक है | कोविड के दौर में रेडक्रॉस ने सराहनीय क...