चिलकिया (रामनगर ) में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण

रामनगर। चिलकिया-रामनगर क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर के दौरान वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने आमजन की खाद्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में उपस्थित लोगों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और मिलावट से बचाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।
*इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडेय एवं उपसचिव मनु अग्रवाल* ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ने ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कई समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही कर दिया।
शिविर में लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पहचानने, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर ही समस्याओं के समाधान से क्षेत्रीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडेय एवं उपसचिव मनु अग्रवाल, पूजा, मालवी, राहुल, और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक