Posts

Showing posts from September, 2023

पर्वतीय बीजों के उत्पादन से आर्थिक स्थिति सुधारेगा निगम: वर्धन

Image
पंतनगर/रूद्रपुर 29 सितम्बर, 2023- अपर मुख्य सचिव/कृषि उत्पादन आयुक्त/अध्यक्ष उत्तराखण्ड सीड्स एण्ड टीडीसी आनंद वर्धन ने गांधी हॉल में आयोजित टीडीसी की 49वीं, 50वीं एवं 51वीं वार्षिक सामान्य बैठक में अंशधारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्तमान वर्ष को मिलेट्स वर्ष घोषित किये जाने पर निगम द्वारा वर्तमान में मण्डुआ, मादिरा, गहत, रामदाना, काला भट्ट आदि का लगभग 12000 कुन्तल बीज तैयार कर उत्तराखण्ड राज्य को आपूर्ति किया गया है, जिसे मांग के अनुसार और बढ़ाने की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निगम के पुनरूत्थान हेतु किये गये आवश्यक प्रयासों के तहत् वर्ष 2019-20 में लाभ की स्थिति में आया है। उन्होने कहा कि गतवर्ष निगम द्वारा उत्पादित समस्त बीज मात्रा का विक्रय सुनिश्चित किया गया है, जिससे निगम को आने वाले समय में लाभ में लाने की स्थिति बनने की आशा जगी है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि निगम पुनः अपने वर्तमान संकट की स्थिति से बाहर निकलकर नयी ऊंचाइयों को छुएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक सहयोग राज्य सरकार द्वारा निगम को प्र...

मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें: डीएम

Image
रुद्रपुर 26 सितम्बर 2023– नगर निगम रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने रुद्रपुर तथा काशीपुर में मलिन बस्ती चिन्हीकरण हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि निगमों में मालिन बस्तियों का निर्धारण श्रेणीवार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थान जहां पर मालिकाना हक दिया जाना संभव है, उन्हें श्रेणी–1 में रखा जाए। उन्होंने वन आदि क्षेत्रों को श्रेणी 2 में तथा जिन स्थानों पर मालिकाना हक दिया जाना संभव न हो और सुरक्षात्मक दृष्टि से भी सही न हों, उन्हें श्रेणी 3 में शामिल किया जाए। उन्होंने श्रेणी 3 में रेलवे भूमि, एनएचएआई, नदी तटीय क्षेत्रों को विशेषरूप से श्रेणी 3 में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वे में जमीन की विशेषता के बारे में भी विस्तार से उल्लेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने मालिन बस्तियों के सर्वे के लिए सामाजिक आर्थिक तथा जनगणना डाटा का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद की बड़ी नगर पालि...

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री भट्ट 23 और 24 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे

Image
रुद्रपुर। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह 23 सितंबर शनिवार को 11:55 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से रुद्रपुर रवाना होंगे और रुद्रपुर में भाजपा कार्यालय में महिला आरक्षण बिल पर अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात मुखानी स्थित अपने आवास पहुंचेंगे और 1:50 पर बीजेपी कार्यालय की ओर रवाना होंगे 2:00 बजे बीजेपी कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा महिला आरक्षण बिल पास किए जाने पर आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रतिभा करेंगे और 3:00 बजे आम्रपाली इंस्टिट्यूट लामाचौड़ रवाना होंगे जहां 3:20 पर अभिनंदन 2023 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे इसके पश्चात सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे जहां स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे रात्रि 8:00 बजे मेट्रोपोलिस मॉल रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे जहां गणेश महोत्सव में प्रतिभा करेंगे और रात्रि 9:30 बजे काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। रविवार 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट प्रातः स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और 11:00 बजे सर्किट हाउस से जस...

पंतनगर स्थित उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद पहुंचे कृषि मंत्री

Image
पंतनगर, 21 सितम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जैव प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष म गणेश जोशी ने आज उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर के कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड जैविक प्रौद्योगिकी परिषद के डायरेक्टर ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मंत्री गणेश जोशी को दी गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने परिषद के अधिकारियों को हल्द्वानी में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव के उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा स्टॉल लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, वैज्ञानिक डॉ. मनेंद्र मोहन, वैज्ञानिक डॉ. कंचन कार्की, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम गदरपुर में हुआ आयोजित

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर की टीम संख्य 05 द्वारा ग्राम सभा धनपुर विजयपुर की ग्राम प्रधान गीता मलिक की अध्यक्षता में आदर्श नगर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सोशल मीडिया व महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में बताया गया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिससे कि जरूरत मंद को इसका लाभ मिल सके। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक के आदेश अनुसार आयोजित किया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस शिविर में पैनल लायर रेखा दास पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, कमलेश गौतम, मीना, कुबंरसिहं द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित रही।

दो सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें: सिंह

Image
रूद्रपुर 14 सितम्बर, 2023- जनपद में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु आॅनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों को दो सप्ताह के भीतर भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में देर रात्रि बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में लम्बित 7320 आवेदन पत्रों को ग्रामवार सम्बन्धित क्षेत्रों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पास सत्यापन हेतु तत्काल भेजा जाये ताकि शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हीकरण एवं सत्यापन किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सितम्बर माह के अन्त में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्वजल से सम्बन्धित कार्यों की एमबी ग्रामीण निर्माण विभाग तथा मनरेगा जेई से भी कराई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिये कि स्वच्छता प्रहरी के तौर पर महिला स्वयं सहायता समूहों को शामिल करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाये। उन्होंने सभी कन्सलटेन्ट को स्पष्ट निर्देश दिये के वे पंचायतीराज, ग्राम्य विकास तथा स्वजल के साथ बेहतर...

जल भराव की समस्या से निजात हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें: डीएम

Image
रूद्रपुर 12 सितम्बर 2023- जनपद के काशीपुर, रूद्रपुर, सितारगंज तथा खटीमा में जल भराव की समस्या से निजात हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में चारों शहरों के जीआईएस आधारित ड्रैनेज मास्टर प्लान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जीआईएस आधारित मास्टर प्लान एवं डीपीआर शुद्ध व सटीक हो, इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सम्पर्क करते हुए जल भराव के सम्बन्ध में जानकारियां व सुझाव प्राप्त किये जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि शहरों में बढ़ती आबादी तथा शहरीकरण को देखते हुए एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जाये। जिलाधिकारी ने वर्षा, शहरों के कैचमेंट एरिया, शहरों के तेजी से विस्तारीकरण आदि विषयों पर भी गहनता से अध्ययन करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जीआईएस आधारित डीपीआर तैयार कराने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं नजूल जय भारत सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया। बैठक में वीकेएस इन्फ्राटैक मैनेजमेंट लिमिटेड के कन्सलटेंट ने बताया क...

जिले के 965 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Image
रुद्रपुर। दुनिया की अग्रणी उपभोक्ता स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी रेकिट प्लान इंडिया ने अपने प्रमुख अभियान डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अन्तर्गत डेटॉल हाइजीन ओलंपियाड परीक्षा के दूसरे संस्करण में आज ऊधम सिंह नगर के समस्त सरकारी स्कूलों में सत्तर हजार से भी अधिक छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। डिटोल प्लान इंडिया के उत्तराखंड प्रबंधक सैयद अली नकवी ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 965 केंद्रों पर आयोजित हुई जिसमें कक्षा 1से लेकर कक्षा 10 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 6 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और अपने परिवार की सुरक्षा के बीच संबंध का पता लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। एक विजेता की घोषणा की जाएगी और चुनिंदा विजेताओं को डेटॉल एवं एनडीटीवी के संयुक्ततत्वधान में 2 अक्टूबर को आयोजित सीजन 10 के लॉन्च पर मशहूर अभिनेता एवं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा मुम्बई में पुरस्कृत किया जाएगा।

रामनगर बार के अधिवक्ताओं द्वारा पूर्ण रूप से किया गया कार्य बहिष्कार

Image
गणेश कुमार गगन की रिपोर्ट रामनगर। दिनांक 8 सितंबर 2023 को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के आह्वान पर रामनगर बार एसोसिएशन, द्वारा जनपद हापुड़ उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा निहत्थे अधिवक्तागणों पर लाठीचार्ज कर गंभीर रूप से चोटिल किये जाने बाबत आज रामनगर बार के अधिवक्ताओं द्वारा पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया गया तथा कोर्ट परिसर के बाहर ही धरना दिया गया तथा वही पर सभी अधिवक्तावो ने उत्तरप्रदेश पुलिस के इस निंदनीय कार्य पर उत्तर प्रदेश पुलिस पर जमकर बरसे पुलिस की इस तरह की अमानवीय कार्यप्रणाली से भारतवर्ष के समस्त अधिवक्तागणो में भारी रोष व्याप्त है। रामनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागणो की माग है कि दोषी पुलिस कर्मियों को अविलंब निलंबित कर अधिवक्तागणो पर झूठे मुकदमे को वापस ले, साथ ही साथ चोटिल अधिवक्ताओं का निशुल्क उपचार कर उचित मुआवजा देने की भी मांग की है यदि अधिवक्ताओं की उक्त मांगों को नहीं माना गया तो रामनगर के अधिवक्तागण व समस्त अधिवक्तागण पूरे देश में अनिश्चितकालीन कार्य वहिष्कार करेंगे। धरने पर रामनगर के अधिवक्तागण बालम सिंह बिष्ट, जगतपाल सिंह रावत, ललित मोहन, ललित मोहन जोशी, ...

सोलिड वेस्ट का निस्तारण साइंटिफिक ढंग से किया जाये: सीडीओ

Image
रूद्रपुर 08 सितम्बर 2023- मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सोलिड वेस्ट का निस्तारण साइंटिफिक ढंग से किया जाये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित सभी हॉस्पिटल तथा पैथ में जनरेट होने वाले बायोमेडिकल वेस्ट का भी नियमानुसार निस्तारण किया जाये और इस कार्य की चिकित्सा तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गहनता से मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें और निरीक्षण का डाटा भी साझा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने नदियो से बाढ़ के दृष्टिगत संभावित क्षेत्रों का प्रस्ताव शासन में भेजने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये। बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी कलैक्ट्रेट अमृता शर्मा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिका...

शिक्षक दिवस पर हमारे शिक्षक हमारा अभिमान’ कार्यक्रम हुआ आयोजित

Image
रूद्रपुर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के उपलक्ष में नगर निगम रुद्रपुर एवं डिटॉल प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम सभागार में आयोजित ‘हमारे शिक्षक हमारा अभिमान’ कार्यक्रम में शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 400 से अधिक शिक्षकों को मंच पर सम्मानित किया गया। मेयर रामपाल सिंह ने गुरूजनों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने सम्मानित होने वाले गुरूजनों को बधाई दी। साथ ही कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं और बेहतर भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन पूरे जीवन काल की नींव होता है और इस नींव को मजबूत करने का काम शिक्षक ही करते हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ही देश में आदर्श नागरिक का निर्माण करता है। शिक्षक समाज की दशा और दिशा तय करते हैं। वे अपने ज्ञान के माध्यम से बच्चों में नैतिकता, राष्ट्र प्रेम व कुछ कर गुजरने का जज्बा भरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में गुरू को भगवान से बड़ा दर्जा आदि काल से ही दिया गया है। आज के परिवेश में प...

राजस्व कर सूचना उपलब्ध कराने हेतु किया गया निर्देशित

Image
रुद्रपुर दिनांक 04.09.2023 को अपरान्ह 04:00 बजे विकास भवन, रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की मुख्य उद्यान अधिकारी व समस्त उद्यान सचल दल केन्द्र प्रभारियों के साथ सहवर्गीय बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औद्यानिकी क्षेत्रों की गतिविधियाँ यथाः पुष्प उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पॉलीहाउस निर्माण, मौनपालन, मशरुम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी साथ ही समस्त उद्यान सचल दल केन्द्र प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत कृषकों की सफलता की कहानियॉ एवं औद्यानिकी क्षेत्रों की गतिविधियों की अद्यतन सूचना उपलब्ध कराने हेतु एवं जनपद के राजकीय पौधालयों की पिछले वर्षो में प्राप्त राजस्व कर सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

सामान्य निर्वाचन 2024 के हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Image
रूद्रपुर 04 सितम्बर 2023- निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में चन्दोला मेडिकल कॉलेज एवं होस्पिटल में जनपद स्तरीय (डीएलएमटी) तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों (एलएमटी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने कहा कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, त्रुटि रहित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया समयबद्ध प्रक्रिया है जिसमें किसी भी स्तर पर गलती की कोई भी गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला में सिखाई जा रही सभी बारीकियों को आत्मसात करें तथा किसी भी प्रकार की आशंका हो तो राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों से उसका समाधान अवश्य करायें। पहले दिन राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों पंकज उपाध्याय, विवेक राय, विवेक प्रकाश, पारितोष वर्मा, गौरव पाण्डे, नरेश दुर्गापाल, जु...