Posts

Showing posts with the label Uttarakhand News

शहीद दिवस पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद

Image
दिनेशपुर/गदरपुर। शहीद दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया शिविर आयोजित इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन कर किया गया याद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में तहसील गदरपुर की टीम नं. 7 ने प्रातः 11.30 बजें से ग्राम खटोला नं 1 में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की की अध्यक्षता में शहीद दिवस 30 जनवरी के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने सैनिकों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमारे देश के नौजवान अपनी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की बदोलत ही देश सुरक्षित रहता है और हम सब सुख चैन से रह पाते हैं। उन्होंने शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि दी और विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रिटा. सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की ने बताया की सेना का हर जवान अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा तत्पर रहता है और जरूरत पड़ने पर संकट के समय अपने वतन व वतन वासियों क...

15 हजार से भी अधिक लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान संपन्न

Image
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व तथा निर्देशन में केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते मार्ग अवरुद्व होने से विभिन्न स्थानों पर रुके यात्रियों का रेस्क्यू अभियान मंगलवार को पूरा हो गया है। 31 जुलाई को केदारघाटी में अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं रेस्क्यू अभियान की सतत निगरानी की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने तथा लोगों का रेस्क्यू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। गत 6 अगस्त को जारी प्रेस नोट के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वयं दो बार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों को जिन भी संसाधनों की जरूरत थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री रेस्क्यू अभियान की पल-पल की जानकारी लेते रहे। राहत और बचाव कार्यों के लिए जितने भी संसाधनों तथा मैन पॉवर की आवश्यकता थी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशन में इतनी बड़ी आपदा तथा व्यापक स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद एक ...