बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में किया जागरूक

रुद्रपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में गत 27 फरवरी को देशबंधु मेमोरियल स्कूल रुद्रपुर में कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के आदेश पर आयोजित हुआ। कैंप में बच्चों को बताया गया न्याय प्रणाली के भीतर बाल-मैत्रीपूर्ण और बाल- संवेदनशील वातावरण को सुलभ बनाना, बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया।
नालसा चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज बाल विकास आयोग मे अपने अधिकारों को जाने राष्ट्रीय लोक अदालत और टोल फ्री नंबर 15100 का प्रचार प्रसार विधिक से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी देकर निशुल्क कानूनी प्रतिनिधित्व, कानूनी सहायता क्लीनिक, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समितियों में सहायता, और बाल देखभाल संस्थानों में सुरक्षा। नागरिकों के अधिकार आदि की जानकारी दी गई। इस कैंप में पैनल अधिवक्ता- गुरजीत सिंह, पीएलवी सोनी यादव, कंचन सक्सेना, प्रतिभा मंडल ने प्रतिभाग किया एवं स्कूल के छात्र-छा़त्रओं के साथ ही स्टाफ मौजूद रहा।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित