Posts

Showing posts from July, 2021

पवार के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर व्यापारियों में खुशी की लहर

Image
हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने प्रदेश प्रचार मंत्री शोभा कनियाल की संस्तुति पर देहरादून की महिला उद्दमी लक्ष्मी पवार को देहरादून का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है, लक्ष्मी पवार के जिलाध्यक्ष देहरादून मनोनीत होने पर व्यापारियों मै खुशी की लहर है, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, जगजीत चड्ढा, मुकेश बेलवाल, आरिफ खान, विनोद गोयल, पुरन सिंह पुना, जगमोहन चिलवाल, ने बधाई दी है, लक्ष्मी पवार ने अपने मनोनयन पर संगठन का आभार जताया है, और शीघ्र कार्यकारणी के गठन का भरोसा दिया है, रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट

मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण साईकिल चलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Image
किच्छा/सितारगंज/नानकमत्ता 24 जुलाई,2021- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज भ्रमण कार्यक्रम के दुसरे दिन तय कार्यक्रम के अनुसार अतिथि गृह ऐनेक्सी पन्तनगर परिसर में पौधारोपण कर चेस फाॅर इण्डिया कार्यक्रम में प्रतिभाग किया व साईकिल चला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होने खिलाड़ियो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। तदोपरान्त प0 गोविन्द वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होने पन्तनगर से स्वागत रथ पर सवार होकर नगला में स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर मा0 मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात मा0 मुख्यमंत्री ने कनकपुर में शहीद अमर देव बहादुर समृति द्वार का लोकार्पण किया व राजकीय इण्टर काॅलेज, कनकपुर का नाम शहीद के नाम पर रखने की घोषणा की। मा0 मुख्यमंत्री जी ने शहीद के पिता शेर बहादुर, माता लक्ष्मी देवी को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होने अपने स्वागत रथ से आगे बढ़ते हुए नारायणपुर तिराहा पर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया। इसी क्रम ...

मुख्य विकास अधिकारी खुराना ने ली समीक्षा बैठक

Image
रूद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने विकास भवन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन, जिला सैक्टर, राज्य सैक्टर, केन्द्र पुरोनिर्धानित, वाह्य सहायतित योजनाओं एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों व कार्यदायी संस्थाओं के साथ विस्तृत रूप से मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं को गम्भीरता से लेते हुये कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिस भी अधिकारी के स्तर पर किसी भी कारण से कार्य लम्बित है वे आवश्यक कार्यवाही करते हुये उनका शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वंय अपने कार्य क्षेत्र में जाकर कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो की गुणवत्ता को भी देखे व प्रत्येक कार्यो का अच्छी तरह से निरीक्षण कर ले ताकि कार्यो में कोई कमी न रहे। उन्होने कहा कि विकास कार्य धरातल पर दिखना चाहिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये क...

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Image
रूद्रपुर। मा0 अध्यक्ष अनुसचित जाति आयोग, मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण, छात्रवृत्ति वितरण, भूमि से सम्बन्धित विषय एवं अनुसूचित जाति समुदायों के हितार्थ/कल्याणकारी सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होने कहा कि सरकार की मनसा है कि पिछड़ी जाति के वर्ग को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बना के कार्य करें ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का ग्राम/ब्लाॅक स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होने कहा कि किसी की कोई शिकायत हो तो सम्बन्धित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आगामी बैठक में अधिकारी पूर्ण विवरण के साथ प्रतिभाग करें। उन्होने पुलिस, स्वास्थ्य, प्रा0मंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, खाद्यन्न, शिक्षा, बाल विकास, उद्यान, श्रम, अन्य विभागों की स...

जिलाधिकारी ने इएलसी को किया नोडल अधिकारी नामित

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने आगामी विधान सभा समान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता शिक्षा क्लब से सम्बन्धित कार्यो के सफल सम्पादन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी इएलसी नामित किया है। उन्होने नोडल अधिकारी इएलसी को निर्देश दिये है कि मतदाता शिक्षा क्लब के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यो जिसके अन्तर्गत भविष्य के युवा मतदाताओं को चिन्हित करना, क्लब में शिक्षा विभाग के शिक्षक/छात्र/छात्राऐं/एनजीओ जो शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते है, भावी एवं अर्ह युवा मतदाताओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकृत कराना तथा इएलसी के अन्तर्गत भविष्य के मतदाता कक्षा 9 से 12 तक छात्र/छात्राओं को जागरूक करना एवं नये मतदाता, डिग्री कालेजों/महाविद्यालयों/इंजीनियरिंग कालेजों/उच्च श्ज्ञिक्षण संस्थानों में नये मतदाताओं को तैयार करना, चुनाव पाठशाला ऐसे क्षेत्र जहाॅ पर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है उन्हे बीएलओ द्वारा मतदाताओं को जागरूक करना तथा सभी सरकारी/अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में स्थानीय निकायों एवं प्राईवेट सैक्टर...

किच्छा विधानसभा से लड़ सकते हैं ठुकराल चुनाव

Image
रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं अपनी चुनावी जीत को सुनिश्चित करते हुए संभावित उम्मीदवार क्षेत्र में भ्रमण कर जनता के संपर्क में बने हुए हैं। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जानकारी प्राप्त हुई है कि बसपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। ठकराल बसपा में काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और किच्छा विधानसभा क्षेत्र में उनकी जनता के बीच अच्छी पकड़ बताई जाती है।