विज्ञान महिलाओं और लड़कियों का अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम
गदरपुर। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवगंज बरीराई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विज्ञान महिलाओं और लड़कियों का अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देश के अनुपालन में 11 फरवरी को प्रातः 10.30 बजें से विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतराष्ट्रीय दिवस के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बताया गया कि यह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित ‘‘विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस’’ का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजनियरिंग और गणित के क्षेत्र में महिलाओं और वालिकाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह दिवस समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने तथा वैज्ञानिक क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाने के मनाया जाता है। कार्यक्रम में यह भी बताया कि हमारा संदेश लड़कियों को विज्ञान से जोड़ना, राष्ट्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखना है।
यह कार्यक्रम राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवगंज बरीराई प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर छात्र-छात्राओं और उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रीना विश्वास, रा0प्रा0वि0 के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, डामेश्वर दत्त शर्मा, अनिल त्रिपाठी, ममता बजाज, आदि उपस्थित रहे।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम,
मो. 9927555090
Comments
Post a Comment