Posts

Showing posts from June, 2021

रुद्रपुर मैं बने वेंडिंग जोन: कश्यप

Image
रुद्रपुर। रूद्रपुर ठेला व्यापारी उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम कश्यप ने कहा कि शहर में कार्यरत रेहड़ी पटरी ठेला फंड विक्रेताओं शहरी पथ विक्रेताओं के उत्थान के लिए रुद्रपुर शहर में वेंडिंग जोन मार्केट की जरूरत बताई उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार और नगर निगम को जल्द कार्यवाही करनी चाहिए कहा कि रेहड़ी पटरी ठेला व्यापारियों के लिए वेंडिंग जोन विक्रेता मार्केट बनाने को प्रदेश में अभी और संघर्ष करने की जरूरत है रविवार को आदर्श कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में रूद्रपुर ठेला व्यापारी उत्थान समिति एवं ठेली व्यासायी उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम कश्यप ने कहा कि पुरे उत्तराखण्ड राज्य में रेहड़ी-पटरी वालों को वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश राज्य सरकार को दिए गए है इस मौके पर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कोली सचिव सुरेन्द्र कुमार कश्यप कोषाध्यक्ष सूरज सिंह कश्यप सदस्य ओमकार कश्यप सदस्य महेन्द्र कश्यप सदस्य प्रेम सिंह विष्ट ठेला महेन्द्र शर्मा पप्पू राठौर धर्मेन्द्र कोली राम सिंह बिष्ट रविन्द्र सिंह बिष्ट राम प्रकाश राम सहारे गुप्ता राजेश गोस्वा...

सरकार द्वारा नई गाइड से पांच दिन बाजार खोलने का निर्णय व्यापारियों के संघर्ष की जीत

Image
हुकम सिंह कुंवर, संस्थापक अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखण्ड हल्द्वानी, सरकार द्वारा नयी गाइड लाइन जारी करने के निर्णय को देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताते हुए सरकार के निर्णय का स्वागत किया है, संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से दुकानों को खोलने की मांग कर रहे थे इसके लिए आंदोलन भी किया गया,सरकार ने सही समय में सही निर्णय लेकर व्यापारी हित में काम किया है, उन्होंने कहा कि हम सरकार को हर तरीके से संपर्क कर चुके, अब काफी राहत बाजार को मिलेगी, उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वह बाजार में कोरोना गाइड लाइन का पालन करे, मास्क, सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर का पालन करें, उन्होंने कहा कि वह अपने को पूरा सहयोग करें,

नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह का संस्था के द्वारा किया गया स्वागत

Image
संवाददाता सूरज सिंह कश्यप, हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रूपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से हल्द्वानी शहर में नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को संस्था पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर भगवान गणेश जी की प्रतिमा देकर स्वागत किया इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सदस्य रितिक साहू ने संयुक्त रूप से कहा की हम हल्द्वानी शहर में नवनियुक्त सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह से भविष्य में आशा करते हैं की हल्द्वानी को नशा मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने में आपका अहम योगदान रहेगा क्योंकि पिछले कुछ दिनों में हल्द्वानी शहर में जिस तेजी से अपराध व नशा भ्रष्टाचार आगे बढ़ रहा है यह बहुत चिंता का विषय है जिस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना बहुत जरूरी है और हम सबकी भारतीय होने के नाते यह नैतिक जिम्मेदारी है की हम अपने शहर व जिले को प्रदेश व देश को नशा मुक्त अपराध मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हम सबको अपने अंदर जागरुकता उत्पन्न करनी होगी क्योंकि किसी भी अपराध नशा भ्रष्टाचारी बीमारी से मुक्ति पाने के लिए इंसान का ज...

परफिटि वैन मेल इण्डिया प्रा0 लि0 सिडकुल पंन्तनगर ने डीएम को दिये 75 सिलेण्डर सहित 200 राशन किट

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व नोडल अधिकारी आॅक्सीजनध्अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल को परफिटि वैन मेल इण्डिया प्रा0 लि0 सिडकुल पंन्तनगर के एचआर हेड मनोज त्यागी ने कलक्टेªट पहंुचकर कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये 75 आॅक्सीजन सिलेण्डर, 200 राशन किट सौपे। जिलाधिकारी ने कम्पनी के अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक सराहनीय कदम है इससे कोविड प्रभावित लोगों को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आवश्यकता वाले चिकित्सालयों को उक्त सामाग्री आवश्कतानुसार उपलब्ध कराये। इस अवसर पर कम्पनी के एशोसिएट डायरेक्टर सुरेन्द्र कुकरेती, सहायक मैनेजर एचआर आनन्द बिष्ट मौजूद थे।

क्षेत्रीय विधायक ठुकराल नौटंकीबाज: शर्मा

Image
रु संवाददाता सूरज सिंह कश्यप, रूद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक को नौटंकीबाज बताया है उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिस तरह विधायक डबल इंजन की सरकार होते हुए भी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कुछ सड़कों के निर्माण के लिए धरने पर बैठ गए वह बहुत ही हास्यास्पद है श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं और उनका मानना है कि यह सत्ताधारी विधायक की गरिमा के खिलाफ है श्रीमती शर्मा ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा है कि शहर की पॉश कॉलोनी में करोड़ों रुपए की आलीशान कोठी में रहने वाले विधायक यदि यह कह रहे हैं कि वे प्रदेश के सबसे गरीब विधायक हैं तो यह स्वयं ही साबित हो रहा है कि वह कितना झूठ बोलते हैं श्रीमती शर्मा ने कहा कि विधायक पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चीख चीख कर कह रहे थे कि मुझे बार-बार जन समस्याओं के लिए देहरादून आना जाना पड़ता है और देहरादून आने जाने में 12000 से 13000 खर्च होते हैं और वह गरीब विधायक होने के कारण इतना खर्च करने में समर्थ नहीं ...

रॉकेट इण्डिया प्रा0 लि0 सिडकुल पंन्तनगर के प्लांट हेड रावत ने डीएम को सौपे आॅक्सीजन कॉन्सिंट्रेटर, पाीपीई किटव सेनेटाईजर

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू को रॉकेट इण्डिया प्रा0 लि0 सिडकुल पंन्तनगर के प्लांट हेड रविन्द्र सिंह रावत ने कलक्टेªट पहंचकर कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये 05 आॅक्सीजन कॉन्सिंटेªटर, 582 पीपीई किट, फेस शील्ड, 500 हेण्ड सेनेटाईजर सौपे। जिलाधिकारी ने रॉकेट इण्डिया प्रा0 लि0 के अधिकारियों का अभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह एक सराहनीय कदम है इससे लोगों को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिये कि आवश्यकता वाले चिकित्सालयों को उक्त सामाग्री आवश्कतानुसार उपलब्ध कराये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती शिवानी पाण्डे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अविनाश खन्ना, कलेक्ट्रट ओसी विवेक प्रकाश तथा कम्पनी के एचआर हेड मानवेन्द्र सिंह मौजूद थे।