Posts

Showing posts from January, 2024

प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगने हुए तय: जोशी

Image
रुद्रपुर, 19 जनवरी, 2024- मा0 कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, एवं ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जिला योजना अंतर्गत वित्त पोषित जनपद के उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान में कृषकों को हाइड्रोपोनिक विधि से प्रशिक्षण हेतु 8 लाख की लागत से बने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा स्थापित फेन एण्ड पैड पॉलीहाउस का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि हाइड्रोपोनिक विधि से बने इस पॉलीहाउस में जल के एक-एक बूँद का सही इस्तेमाल किया जाता है। इस पॉलीहाउस में हम बेमौसमी सब्जी-फल भी उगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि पूरे प्रदेश के अन्दर 50 हजार से अधिक पॉली हाउस लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब हमारा राज्य 25 साल का होगा तब उद्यान, मिलट्स के क्षेत्र में हम अपने उत्पाद को दोगुना करेंगे। ऐसे में इन योजनाओं की अपनी अलग महत्त्वता हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, निदेशक यूआइआरडी आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष...

ऐसे आयोजनों से आजीविका में बढ़ोतरी का महिलाओं को मौका मिलता है: जोशी

Image
रुद्रपुर, 18 जनवरी 2024 (सूचना) रुद्रपुर के गांधी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय सरस मेले में आज के मुख्य अतिथि कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी रहे। सरस मेले में आगमन पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां पर कैबिनेट मंत्री ने दीपों से लिखे जय श्रीराम के नारे का दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए राष्ट्रीय सरस मेले को आयोजित करने वाले अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं की आजीविका में बढ़ोतरी का महिलाओं को मौका मिलता है साथ ही विभिन्न संस्कृतियों का आदान प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि "लखपति दीदी" जैसे कार्यक्रमों को दिशा देने में भी ऐसे आयोजन कारगर साबित होते हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों बबली एवं कमलेश तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से आज पूरा देश राममय हो चुका है इसलिए आगामी 22 जनवरी को सभी लोग घरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएं। कार्यक्रम में कलाकारों ...

सरस मेले में आरिफ कव्वाल व स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा

Image
रुद्रपुर, 17 जनवरी 2024 (सूचना) रुद्रपुर के गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले में मुख्य अतिथि जनपद न्यायधीश प्रेम सिंह खिमाल रहे। प्रस्तुत कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत कव्वाल आरिफ नादान ने अपनी कव्वालियों एवं शायरियों से समा बांधा वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने भी अपने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के प्रति जागरूक किया गया। सरस मेले लगे विभिन्न स्टालों से विभिन्न उत्पादों एवं सामग्री की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी भी की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट मो0 यूसुफ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी पूर्व मेयर रामपाल सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग ने 50 हजार छात्राओं को दी साइकिल की सौगात

Image
बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 14 करोड़ जारी डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक छात्रा को मिलेगी 2850 की धनराशि डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने बताया कि राज्य में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिये सरकार ने शासकीय व अशासकीय विद्यालायों में अध्ययनरत कक्षा नौ की छात्रों को मुफ्त साइकिल देने का निर्णय लिया है। जिसका लाभ प्रदेशभर की 50 हजार छात्राओं को मिलेगा। जिस हेतु विभाग द्वारा 14 करोड़ से अधिक की धनराशि जनपदों को आवंटित कर दी गई है। देहरादून, 18 जनवरी 2024 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ की करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जायेगी। जिसके लिये शिक्षा निदेशालय ने ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत सभी 13 जिलों को 14 करोड से अधिक़ की धनराशि जारी कर दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक छात्रा के खाते में डीबीटी के माध्यम से साइकिल क्रय हेतु रूपये 2850 दिये जायेंगे। सूबे में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत राज्य सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना शुरू की है, जिसके...

नशा ना जाने कितनी पीढ़ियां को करता है बर्बाद, अपराध को देता है जन्म: पाठक

Image
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान, शिविर में जनता को किया गया सचेत गूलरभोज- उधम सिंह नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर मैं 11 जनवरी को वार्ड नं 7 गोलाई मंदिर नगर पंचायत गूलरभोज में बिषय-नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम वार्ड मेम्बर गोविंद राजभर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया साथ ही शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने बताया कि नशा जीवन का नाश करता है, समाज का विनाश करता है, नशे ने कई घरों को उजाड़ा है, मासूमों के जीवन को बिगाड़ा है, युवाओं को बर्बाद करता है, नशा ऐसी चीज है जिससे जीतता नहीं जा सकता और नशे से बचने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा समाज को सही मार्ग दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि नशा कई प्रकार का होता है जैसे शराब अफीम गांजा स्मैक डोडा पोस्त कोरेक्स फोर्टबीन इंजेक्शन बीड़ी सिगरेट तम्...

रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस मै कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी हल्द्वानी में 4000 की रिश्वत लेते दबोचा गया

Image
रुद्रपुर। रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी को हल्द्वानी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। विजिलेंस टीम गिरफ्तार आरोपी पर से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई थी कि उसने एक बाइक थाना हल्द्वानी से नीलामी में खरीदी है जिसकी आरसी ट्रांसफर के नाम पर रूद्रपुर आरटीओ में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी 4000 हजार रूपए की मांग रहा है शिकायत के बाद विजिलेंस की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। गत मंगलवार को भास्करानंद जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी, निवासी फैज 3 डेहरिया मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल उत्तराखंड को हल्द्वानी में शिकायतकर्ता से जब आरसी बदलने के नाम पर पैसा ले रहा था तभी विजिलेंस टीम द्वारा उसे दबोच लिया गया और विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. बी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है

नशे के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
रुद्रपुर। मादक नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर थाना गदरपुर की पुलिस ने किया तस्करों गिरफ्तार। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा क्षेत्राधिकार बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभारी कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष गदरपुर की टीम द्वारा 4 जनवरी को कनकटा चौराहे के पास चैकिंग के दौरान सकैनिया की तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल मे 02 व्यक्ति सवार आते हुए देखे गए जो पुलिस टीम को चैंकिग करता देख मोटर साइकिल को रोककर तेजी से वापस मोडने लगे, जिस दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी, संदिग्ध तथा शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछे बैठे व्यक्ति को कनकटा चौराहे के पास ही रोक कर पकड लिया व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मौके से भाग गया। इसका नाम पता पूछते हुए इसकी तलाशी ली तो इसने अपना नाम मन्जीत कम्बोज पुत्र कश्मीर चन्द निवासी नूरपुर थाना-स्वार जनपद- रामपुर (उ0प्र0) इसकी तलाशी मे इसकी पीठ पर लटके हुए बैग के अन्दर क थैले मे 2.325 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई दूसरे व्य...

डीएम ने मेलें की तैयारियों के मद्देय नजर निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

Image
रूद्रपुर 03 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार को आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें की तैयारियों के मद्देय नजर किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी कहा कि आगामी 10 जनवरी को मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का सरस मेले का उद्घाटन हेतु कार्यक्रम भी प्रस्तावित इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय दुरूस्थ कर लें। उन्होने यूआईआरडी प्रांगण में अस्थाई हेलीपैड बनाये जाने के दृष्टिगत स्थलीय निरीक्षण कर लोनिवि के अधिकारियों को निर्धारित मानकानुसार हेलीपैड तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को निर्देश दिए कि गांधी पार्क में नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुये शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए भी पार्क की सुंदरता का ध्यान रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लैंडस्केपिंग, बेरिकेडिंग विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करें जिससे व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। ...

सैक्सटार्शन का चल रहा था धन्धा पुलिस ने किया भांडाफोड़

Image
रुद्रपुर। 02-01-2024 को वादी मुकदमा जुगल किशोर पुत्र भगवान दास, निवासी गल्ला मण्डी रुद्रपुर तहसील ऊ0सि0नगर द्वारा थाना पंतनगर आकर एक किता तहरीर बाबत विक्की अहुजा निवासी रुद्रपुर व नीलम गर्ग निवासी ओमेक्स कालौनी पंतनगर द्वारा वादी मुकदमा के पुत्र विकास तनेजा को सैक्सटार्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाना, बलात्कार के केस में झूठा फंसाने की बात से डराते हुए ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग करना के आधार पर थाना पंतनगर पर FIR NO- 003/2024 धारा 323,341,342,388,392 IPC बनाम विक्की अहुजा पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया । टीम द्वारा घटना से सम्बंधित CCTV फुटैज का अवलोकन व संदिग्धो से पूछताछ की गई । 02-01-2024 को थाना पंतनगर पुलिस द्वारा पिड़ित की सूचना पर गौरव अहुजा उर्फ विक्की पुत्र स्व0 अर्जुन देव निवासी नियर जैन मंदिर रोड मलिक कालौनी थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र-40 वर्ष को ग्रीन पार्क उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में प्रकाश में आया कि नीलम गर्ग व विक्की अहुजा द्वारा योजना बनाकर योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थित...

डीएम ने 10 जनवरी से गांधी पार्क में लगने वाले सरस मेले के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Image
रूद्रपुर 02 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें में महिला स्वंय सहायकता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टाल लगाने हेतु सीएलएफ/कलस्टर की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सरस मेलें में स्थानीय उत्पादों को पदर्शित/विक्रय हेतु अपने-अपने स्टाल अवश्य लगायें। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से जनपद, राज्य, देश व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग हेतु बाजार मिलता। उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से प्रचार-प्रसार के साथ उत्पादों की विक्री होने से आय में भी वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरस मेलों को ग्रामीण विकास का उत्सव कहा जाता है और इस उत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 10 जनवरी को किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित जनपद के सभी विकास खण्ड...