Posts

Showing posts from May, 2022

जिलाधिकारी पंत ने सिविल परीक्षा में 20वां स्थान प्राप्त करने पर चौहान को दी बधाई

Image
रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद के जसपुर के बलकरन सिंह के मेधावी पुत्र अर्पित चैहान को सिविल परीक्षा में 20वां स्थान पर प्राप्त करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर उन्होने कहा कि परिवार के सहयोग व कड़ी मेहनत से अर्पित को उनका लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में उत्तीर्ण हुए प्रतिभागियों को शुभकामनऐं दी। जिलाधिकारी उत्तीर्ण हुए सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें ताकि जनता को आपकी योग्यता का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने मेरिट लिस्ट में आने से वंचित अभ्यर्थियों के लिए कहा कि वे असलता से निराश न होकर अपनी कमजोरी व मजबूती पर आत्म मंथन करते हुए रणनीति बनाकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी पूरी लगन व मेहनत से आगामी परीक्षा की तैयारियों में पुनः जुट जायें।

हुकम सिंह कुंवर की पांच साल बाद भाजपा में घर वापसी

Image
रिपोर्टर दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा मैं पार्टी ज्वाइन कराई, हल्द्वानी,चंपावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकम सिंह कुंवर की आज पांच साल बाद भाजपा मैं घर वापसी हो गई है,मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनबसा मैं हुकम सिंह कुंवर को भाजपा मैं शामिल किया,इस अवसर पर हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि कांग्रेस मैं भाई भतीजा वाद परिवार वाद हावी है,उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा मुख्यमंत्री है इनको चंपावत से भारी मतों से जिताने की अपील की,हुकम सिंह कुंवर के भाजपा मैं घर वापसी का बीजेपी नेताओं ने स्वागत किया है। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी,डॉक्टर अनिल डब्बू,जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन कुंवर,सुरेश तिवारी,दिनेश आर्या, जेड ए वारसी, नीरज पंत ने स्वागत किया है,कुंवर के साथ पूर्व सभासद बीना कुंवर,भावना पंत,उत्तम चंद,दिवान सिंह आदि ने भी भाजपा ज्वाइन की,हुकम सिंह कुंवर प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ,उत्तराखंड सरकार मैं सरकारी प्रवक्ता रह चुके है,कुंवर ने 14 साल बीजेपी मैं काम किया था पर बीच मैं वह कांग्रेस मैं सामिल हो गए थे,कुंवर एक जुझारू नेता रहे है,म...

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Image
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म मध्य उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री देहरादून से कार द्वारा रुद्रपुर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सितारगंज के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ट नेता उत्तम दत्ता, ईश्वरी प्रसाद राठौर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।