विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर हुआ शिविर आयोजित

गूलरभोज/गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर किया गया जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर पम्पलेट वितरित कर जनता को जागरूक किया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गूलरभोज में गत 4 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर तहसील गदरपुर के पराविधिकगण एवं लीगल अधिवक्ता के द्वारा स्वास्थ्य सीएससी गदरपुर की स्वास्थ्य टीम के साथ प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में विश्व कैंसर दिवस पर एक शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षण उसका इलाज व सावधानी के बारे में डां राधा मिगलानी एवं प्रियंका ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी एवं नगरवासियों को पम्पलेट वितरित किए।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम, डा राधा मिगलानी एवं प्रियंका सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में विज्ञापन व समाचार के लिए सम्पर्क करे संपादक गोपाल सिंह गौतम मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक