अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रुद्रपुर। 22 अप्रेल को मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर सर्विस रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय रुद्रपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा अपने विचार साझा करते हुए परिवहन विभाग के चालकों एवं परिचालकों को अग्निसुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी की गई। फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी और सभी को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक परीक्षण कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (A) मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (E) नवीन सिंह, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक, गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि डिंपल सिंह, गौरव सिंह वह परिवहन चालक पूरन सिंह बिष्ट मौजूद थे। समाचार एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें संपादक गोपाल सिंह गौतम, मो 9927555090