Posts

Showing posts with the label Minister of Uttarakhand government Chandan Ram Das

कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास का प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Image
रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर।उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, लघु एवं सूक्ष्म मध्य उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लो0नि0वि0 गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री देहरादून से कार द्वारा रुद्रपुर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सितारगंज के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ट नेता उत्तम दत्ता, ईश्वरी प्रसाद राठौर सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।