Posts

Showing posts with the label DM and CDO Rudrapur

डीएम ने 10 जनवरी से गांधी पार्क में लगने वाले सरस मेले के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Image
रूद्रपुर 02 जनवरी, 2024- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गांधी पार्क में आयोजित होने वाले सरस मेलें में महिला स्वंय सहायकता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टाल लगाने हेतु सीएलएफ/कलस्टर की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सरस मेलें में स्थानीय उत्पादों को पदर्शित/विक्रय हेतु अपने-अपने स्टाल अवश्य लगायें। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से जनपद, राज्य, देश व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग हेतु बाजार मिलता। उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने से प्रचार-प्रसार के साथ उत्पादों की विक्री होने से आय में भी वृद्धि होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरस मेलों को ग्रामीण विकास का उत्सव कहा जाता है और इस उत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 10 जनवरी को किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित जनपद के सभी विकास खण्ड...

डीएम व डीएम की पत्नी एवं सीडीओ व सीडीओ की पत्नी ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Image
रूद्रपुर 16 जनवरी,2022- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त व उनकी पत्नी श्रीमती मोनिका पन्त, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई व उनकी पत्नी श्रीमती ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज संयुक्त रूप से काशीपुर रोड स्थित हिलान्स सरस बजार में सम्पूर्णानन्द डेमोक्रेसी कैफे का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी ने डेमोक्रेसी कैफे का अवलोकन किया। उन्होने कैफे मे महिला सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने मेरा वोट मेरा अधिकार हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर किये। कैफे के निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा अधिकारी डाॅ0 रवि मेहता ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की चित्रों के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान परिन्दे ग्रुप के दिव्यांश, मुजिर और तुषार द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई।