Posts

Showing posts from August, 2022

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का शिविर संपन्न दी जनता को जानकारी

Image
गदरपुर। ग्राम पंचायत धनपुर विजयपुर के गांव महावीर नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के प्रभारी सचिव के आदेशानुसार शिविर आयोजित किया गया। गांव महावीर नगर प्रातः 9:00 बजे से वाणिज्यिक न्यायालय के लाभ एवं भूमिका बिषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में लोगों को वाणिज्यिक न्यायालय के लाभ एवं भूमिका के बारें में जागरूक किया गया। और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की ओर से दी जाने वाली विधिक सेवाओ की जानकारी दी गई। इस शिविर में पैनल लॉयर मंजू सरकार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता व पी.एल.वी.राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम, कुवंर सिंह, प्रेम सिंह, मीना उपस्थित रहे। इस शिविर में काफी लोगों ने प्रतिभाग किया।

ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्यालय रुद्रपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, जोश एवम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने देश की आजादी के अमर सपूतों के अविस्मरणीय योगदान का श्रद्धा पूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर राष्ट्र गान के साथ सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा गीत का समूह गान भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक राम अवध, उपमहाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक हरी सिंह यादव, संजय शर्मा, रेशम सिंह, प्रमोद कुमार, हर्ष तिवारी, अजय कुमार सिंह, विजय कुमार वर्मा , चन्द्र प्रकाश सेठी, गोविंद सिंह, नरेश चंद्र, अमित कुमार, राहुल, मदन मोहन, लालू वर्मा एवम निकटवर्ती शाखाओं से आये अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बरैहनी रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी गौतम को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया जाएगा सम्मानित

Image
कालाढूंगी - तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के बरहैनी रेंज को विगत कई वर्षों से संभाल रहे तेज तर्रार वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम को इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 को देहरादून मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा वही वनसेवा देते वन संरक्षण व वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देने के एवज में उन्हें यह सम्मान दिया जाना है पूरे कुमाऊं से वो अकेले ऐसे वन क्षेत्राधिकारी हैं जो 15 अगस्त को सम्मानित होंगे। प्रमुख वन संरक्षक द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा रेंजर गौतम को वन एवं वन्यजीव क्षेत्र में उत्कृष्ट व साहसिक कार्य करने में पहले भी कई बार शासन व विभागीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रिपोर्ट, दीवान सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ कुमाऊं मंडल