Posts

Showing posts with the label RTO

चेकिंग अभियान चलाकर एआरटीओ ने किया वाहनों का चालान, हुए वाहन सीज

Image
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड। सहायक संभागीय परिवहन प्रवर्तन अधिकारी नवीन सिंह द्वारा, किच्छा के अंतर्गत चेकिंग अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन कार्य एवं राजस्व वसूली गई। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में कुल 115 वाहनों का चलान किया गया जिसमें 16 वाहन सीज चैक किए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरलोड भार वाहन, आवर हाईट वाहन एवं बिना परमिट व बिना फिटनेस, बिना टैक्स के चल रहे वाहनों का भी चालान किया गया। इसके अतिरिक्त सीट बेल्ट, प्रदूषण का न होना, बिना हेलमेंट, ओवरस्पीड, एचएसआरपी इत्यादि के भी चालान किए गए। चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन के साथ परिवहन विभाग की टीम मौजूद रही। सम्यक पब्लिक समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचारों के लिए सम्पर्क करें, संपादक गोपाल सिंह गौतम मो 99275555090

रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस मै कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी हल्द्वानी में 4000 की रिश्वत लेते दबोचा गया

Image
रुद्रपुर। रुद्रपुर के आरटीओ ऑफिस में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी को हल्द्वानी में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। विजिलेंस टीम गिरफ्तार आरोपी पर से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई थी कि उसने एक बाइक थाना हल्द्वानी से नीलामी में खरीदी है जिसकी आरसी ट्रांसफर के नाम पर रूद्रपुर आरटीओ में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी भास्करानन्द जोशी 4000 हजार रूपए की मांग रहा है शिकायत के बाद विजिलेंस की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। गत मंगलवार को भास्करानंद जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी, निवासी फैज 3 डेहरिया मुखानी हल्द्वानी जनपद नैनीताल उत्तराखंड को हल्द्वानी में शिकायतकर्ता से जब आरसी बदलने के नाम पर पैसा ले रहा था तभी विजिलेंस टीम द्वारा उसे दबोच लिया गया और विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. बी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है