Posts

Showing posts from February, 2023

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक मैं 6 दिन चलने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ

Image
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक रूद्रपुर में बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) लखनऊ के तत्वावधान में 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बैंक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया l बैंक सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा बुके देकर बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उपमहाप्रबंधक संजीव शरण एवं श्रीमति सुमन शुक्ला का स्वागत किया। बर्ड की टीम द्वारा पूर्वी रुद्रपुर सहकारी समिति बगवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया l अपराह्न में बर्ड लखनऊ की टीम ने जनपद ऊधम सिंह नगर के सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। सहकारिता पर विशेष जोर देते हुए बताया गया की सहकारिता समितियों के साथ-साथ इससे जुड़े जनता को इस तरीके से लाभ पहुंचाया जाए साथ ही सहकारिता विभाग की आर्थिक मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे l

बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं में पार्टी को मिलेगी मजबूती: एमएलए

Image
लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लालकुआं की नवनियुक्त टीम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य ने विधायक डॉ मोहन बिष्ट के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं विधायक ने सभी सम्मानित सदस्यों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा लालकुआं भाजपा मंडल धन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम करेगी पार्टी को और मजबूती दिलाएगी भाजपा के जनहित के कार्यों को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे

इंग्लैंड से भेजी मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि

Image
खटीमा 09 फरवरी। इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियांे ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु दी धनराशि। लन्दन में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासी दीपक सिंह धामी ने प्रवासियों से आपदा राहत हेतु धनराशि एकत्र कर, अपने पिता श्री देव सिंह धामी निवासी पचैरिया, चकरपुर खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चैक शौंपा। इस दौरान प्रदीप सिंह धामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगुंतक कक्ष का किया उद्घाटन

Image
* उधमसिंहनगर पुलिस की अनोखी पहल * रुद्रपुर। दिनांक 09-02-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजूनाथ टीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड रुद्रपुर के सहयोग से बनवाए गए आगंतुक कक्ष का उदघाटन किया गया। उक्त आगंतुक कक्ष पुलिस कार्यालय में आने वाले जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों व शिकायतकर्ताओं के लिए बनवाया गया है। आगंतुक कक्ष के उदघाटन के दौरान एसपी क्राइम चंद्र शेखर आर घोड़के, सीओ ऑपरेशन अनुषा बडोला, एमपी अवस्थी (जनरल मैनेजर) गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड एवं दीपचंद्र सती (एचआर हेड) गणेशा इकोस्फीयर लिमिटेड आदि उपस्थित रहे।