Posts

Showing posts with the label DCP

ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-आॅपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं का शुभारम्भ

Image
रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश के जिला सहकारी बैंको की 21 शाखाओं का वर्चुअल शुभारम्भ प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून से एक साथ किया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-अॉपरेटिव बैंक की 5 शाखाओं हरियावाला, महुआखेड़ा गंज , नानकमत्ता, देवरी और चकरपुर का शुभारंभ भी वर्चुअल सम्पन्न हुआ। काशीपुर के निकट हरियावाला शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक रामकृष्ण महरोत्रा ने किया। यहां महाप्रबंधक राम अवध, शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। महुआखेड़ा गंज शाखा में नाम पट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक नरेंद्र सिंह चैधरी ने किया। यहां उप महाप्रबंधक राम यज्ञ तिवारी, शाखा प्रबंधक संजीव गर्ग आदि थे। नानकमत्ता शाखा में नामपट्टिका का अनावरण स्थानीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा, एवं शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरनवाल प्रमुख सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। देवरी शाखा में नामपट्टिका का अनावरण बैंक के संचालक चन्द्र सिंह थापा ने किया। यहां बैंक मुख्यालय के प्रबंधक विजय प्रताप सिंह एवं शाखा प्रबंधक महेश कुमार आदि थ...