नौवे दिवस पर कलाकारों ने मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया

रुद्रपुर, 22 फरवरी 2026 (सू०वि०) उधम सिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला 2026 नौवे दिवस पर आयोजित बॉलीवुड उत्तराखंड संध्या में उत्तराखंड के बॉलीवुड स्टार गायक पवनदीप राजन ने मेले में पहुंचे जनसमूह को गायन से मनोरंजन, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया। उत्तराखंडी गायक पवनदीप राजन, इंदर आर्या ने पहाड़ी गाने गाकर दर्शकों को नाचने को मजबूर किया साथ ही इजिप्ट का तनौरा डांस का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
नौवे दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने सभी कलाकारों का स्वागत किया तथा अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया।सभी को सरस मेले की बधाई दी । उन्होंने उत्तराखंड सरकार ,भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पवनदीप राजन ने'' जो तुम न हो; गाने से संध्या की शुरूआत की तथा उत्तराखंडी व बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके शानदार मंच प्रदर्शन ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सवमय माहौल में बदल दिया, जहां उपस्थित लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए सरस आजीविका मेला 2026 न केवल ग्रामीण उत्पादों और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने का मंच बन रहा है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का केंद्र बनकर समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नौवे दिवस की यह सांस्कृतिक संध्या मेले की सफलता को एक नई ऊंचाई प्रदान करते हुए उपस्थित जनसमूह के लिए यादगार बन गई।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, दीपेन्द्र कोश्यारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, गौरव पांडे, डॉ अमृता शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ आलोक शुक्ला, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पी के दीक्षित, अधिशासी अभियंता ए एस नेगी, बी एस डांगी, तहसीलदार दिनेश कुटौला, गिरीश त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदनी तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
----------------------------------------
नोट- समाचार और विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें- सम्पादक गोपाल सिंह गौतम, रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड मो नं 99 2755 5090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक