Posts

Showing posts from November, 2022

संविधान दिवस के अवसर पर किया शिविर का आयोजन कराई गई निबंध प्रतियोगिता

Image
गोपाल सिंह गौतम संपादक गुलरभोज/गदरपुर। संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर दी गई छात्र छात्राओं को जानकारी व कराई गई निबंध प्रतियोगिता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक के आदेश अनुपालन में तहसील गदरपुर के राजकीय ए.एन.के. इंटर कालेज गूलरभोज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या रेनू पंत की अध्यक्षता में प्रातः11:00 से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया शिविर के माध्यम से भारत के सविधान के बारें में मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में, मौलिक अधिकार व अन्य कानूनी जानकारी दी एवं हेलमेट के बारे में व मोटर अधिनियम के बारें में जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार ने संविधान के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि भारत का संविधान बनाने के लिए 7 सदस्य प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बनाया गया था भारत का संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा उन्होंने बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इस में नागरिकों के कर्तव्य और नागरिकों के अधिकार दो...

नगर पंचायत का विकास सबको विश्वास में लेकर किया गया: सिंह

Image
रिपोर्ट- दिवान सिंह बिष्ट व्यारोचीफ कुमाऊं लालकुआ। नगर पंचायत लालकुआ के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह को अध्यक्ष कि जिम्मेदारी संभाले हुए चार बर्ष पूर्ण होने जा रहे है 2 दिसंबर को उनके चार साल पुरे हो जायेंगे इसी उपलब्धि को लेकर नगर पंचायत के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और आगे की रणनीति बताई। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों को दो टूक शब्दों में कहा कि वह किसी से डरने वाले नही है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी। यहां नगर पंचायत के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने कहा कि उनके चार साल के कार्यकाल में नगर में सब का साथ,सब का विकास और सब का विश्वास,के तहत विकास कार्य कराये गये उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि गरीबों को वितरित किए 100 आवास है। उन्होंने कहा कि आवासीय योजना के तहत अम्बेडकर नगर में गरीबों को बनाए गए 100 भवन थे जो लम्बे समय पहले वितरित किए जाने थे लेकिन किसी कारण वि...

लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह की सरकार से मांग

Image
रिपोर्ट दिवान सिंह बिष्ट ब्यूरो चीफ कुमाऊं लालकुआं। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह ने आज पत्रकारों से अपने कार्यकाल की उपलब्धि को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा वह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता के आशीर्वाद की अपेक्षा रखेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है और हर वार्ड में विकास कार्य तेजी के साथ किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि लालकुआं को बाईपास बस अड्डा की दरकार है उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में गरीबों को घर वितरित हुए यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा वह जनता के सपनों को साकार करने के लिए लगातार वार्डों का भ्रमण करते हैं। उन्होंने कहा हर वार्ड की समस्या का समाधान किया जा रहा है, नालियों में जाल बिछा दिया है और भी कई काम प्रस्तावित हैं जिनको जल्द पूरा करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है जितना संभव हुआ उतना करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार देहरादून जाने के लिए यूपी मार्ग जाने की बजाय उत्तराखंड की सीमा के अंदर ही देहरा...

20 नवंबर तक चलने वाले सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ महाप्रबंधक चरण सिंह द्वारा किया गया

Image
रुद्रपुर। 20 नवंबर तक चलने वाले सहकारिता सप्ताह का आगाज ज्ञत 14 नवंबर से किया गया। उधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड रुद्रपुर में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाले 69 वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ बैंक के सचिव महाप्रबंधक चरण सिंह के द्वारा सहकारिता का सतरंगा ध्वज फहराकर किया गया और इस अवसर पर सहकारिता गीत का समूह गान किया गया और साथ ही सहकारिता से संबंधित विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए । इस अवसर पर चरण सिंह ने सहकारिता के सातों सिद्धांतों की विस्तृत व्याख्या की। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हरि सिंह यादव, श्री सुशील कुमार, एस के शर्मा, रेशम सिंह, श्रीमती सुषमा, महेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सूरज सिंह मेहता, हिमांशु पांडे, श्रीमती सपना बिष्ट, श्रीमती आंचल बोनाल, श्रीमती शिवांगी भट्ट , सुश्री रचना, गोविंद सिंह, अंकुर आनन्द आदि कर्मचारी अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर का डोर टू डोर अभियान जारी

Image
गदरपुर। हक हमारा भी तो है के तहत गदरपुर तहसील में प्राधिकरण के द्वारा कराया गया प्रचार। न्यायालय द्वारा सभी को सस्ता और समय पर न्याय मिले इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है डोर टू डोर विधिक जानकारियां एवं कर्तव्यों व योजनाओं का प्रचार। इसी कड़ी में 12 नंबम्बर 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव के आदेश अनुपालन में तहसील गदरपुर की टीम न०-06 व 08 द्वारा ग्राम लम्बाखेड़ा, जहाँगीरपुर में समय प्रातः से दोपहर 12:30 बजे तक "हक़ हमारा भी तो है" कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को स्थाई लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण, पोक्सो एक्ट ,घरेलू हिंसा, बाल विवाह के सम्बंध में शिविर के माध्यम से व डोर टू डोर जानकारी देकर जागरूक किया। पीएलवी राजकुमारी, कृष्णा रानी, कमलेश गौतम ,प्रेम सिंह उपस्थित रहे।

प्राधिकरण के सचिव पाठक ने निरीक्षण करते हुए दिए पीएलवी को दिशा निर्देश व ग्रामीणों को दी जानकारी

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव ने तहसील गदरपुर में पीएलवी टीम के साथ निरिक्षण किया साथ ही लोगों को नालसा की निःशुल्क सेवाओं की जानकारी दी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा 12 नवंबर दिन शनिवार प्रातः 10 से 5 बजे तक रुद्रपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी देते हुऐ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने बताया कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कराना चाहते हैं वह किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में स्वयं या अपने अभिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर अपने मामले को नियत करवा सकते हैं या एडीआर केंद्र रुद्रपुर में स्वयं अथवा अधिवक्ता के जरिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी ग्रामीणों को दी। और पात्रता की नियम व शर्तें ग्रामीणों को बताई। इससे पहले सचिव श्री पाठक ने पीएलवी ...