Posts

Showing posts with the label ADR

तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
दिनेशपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के तत्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में 7 जुलाई को प्रात: 12:30 बजे से थाना दिनेशपुर में वन महोत्सव एवम हरेला पर्व के उपलक्ष में आम, अनार, नींबू, लीची व अमरुद के पौधा रोपण कार्य किया गया। टीम संख्या 8 व 9 एवं 10 के द्वारा तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित दिनेशपुर कोतवाली प्रांगण में और रोड किनारे पर कोतवाली निरीक्षक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ो- पौधे का संरक्षण करने के लिए बताया गया। साथ ही वहां उपस्थित जनता को नलसा ट्रोल फ्री न. 15100, पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व बाल विवाह, राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। पीएलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार व इल्मा बी ने प्रतिभाग किया। उधर पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार के नेतृत्व में एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता ढाली की अध्यक्षता में ग्राम खटोला में अर्जुन जामुन के छायादार एवं फलदार वृक्...

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को लाभ उठाएं: पाठक

Image
रुद्रपुर31जनवरी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद में 11 फरवरी (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक रूद्रपुर सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के निम्न वादों का निस्तारण किया जाएगा जैसे:- भरण पोषण, धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व सिविल श्रम विवाद, विद्युत व जलकर बिल से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा धारा 138 एन0आई0एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम संबंधी वाद, विद्युत व जलकर बिल संबंधी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से संबंधित सर्विस के मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य ...

नशा से दूर रहने और कानूनी जानकारी के साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का किया प्रचार

Image
गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के आदेश अनुसार आदेश संख्या 66/2022-23 के अनुपालन में गांव-हरिदासपुर आंगनबाड़ी में 21 जनवरी को समय 11ः00 बजे से तहसील गदरपुर की टीम संख्या - 11 के द्वारा विषय-नालसा (नशा पीड़ितों एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पैनल लायर रेखा दास ने ग्रामीणों को नशें के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारें में बताया लोगों से अपने बच्चाों पर ध्यान रखने का आग्रह करते हुऐं उपस्थित युवक-युवतियों सहित जनता से नशे से दूर रहने को कहा उन्होनें बताया कि नशा करने वाला व्यक्ति पहले कम कम नशा करता है बाद में उसको आदत लग जाती है वह नशे का बीमार हो जाता है और वह अपना सब कुछ बरबाद कर देता है धन भी नष्ट करता है साथ में सामाजिक सम्मान भी नहीं होता है। इसके इलावा 11 फरवरी को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व टेली लॉ, से सम्बंधित जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ गांव-गांव में जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। इस अवसर पर पीएलवी कमलेश गौतम, मीना, आगनबाड़ी कार्...