Posts

Showing posts with the label ADR Rudrapur NEWS

तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
दिनेशपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के तत्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में 7 जुलाई को प्रात: 12:30 बजे से थाना दिनेशपुर में वन महोत्सव एवम हरेला पर्व के उपलक्ष में आम, अनार, नींबू, लीची व अमरुद के पौधा रोपण कार्य किया गया। टीम संख्या 8 व 9 एवं 10 के द्वारा तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित दिनेशपुर कोतवाली प्रांगण में और रोड किनारे पर कोतवाली निरीक्षक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ो- पौधे का संरक्षण करने के लिए बताया गया। साथ ही वहां उपस्थित जनता को नलसा ट्रोल फ्री न. 15100, पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व बाल विवाह, राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। पीएलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार व इल्मा बी ने प्रतिभाग किया। उधर पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार के नेतृत्व में एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता ढाली की अध्यक्षता में ग्राम खटोला में अर्जुन जामुन के छायादार एवं फलदार वृक्...

बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना के अंतर्गत किया गया शिविर आयोजित,

Image
गदरपुर। बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधि सेवाएं योजना के अंतर्गत किया गया शिविर आयोजित, बताये गये अधिकार दी गई कानूनी जानकारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर विवेकानंद विद्यालय, मझराशीला, गदरपुर में प्रिंसिपल खुशहाल रावत की अध्यक्षता में नालसा (बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना) 2024 के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को बताया गया न्याय प्रणाली के भीतर बाल-मैत्रीपूर्ण और बाल- संवेदनशील वातावरण को सुलभ बनाना, बच्चों के अधिकारों हकों, कानूनी उपाय और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है उन बच्चों के लिए महिला एवं बाल कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा वात्सल्य योजना चलाई जाती है इसके साथ ही बच्चों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930 के बारें में जानकारी दी गई। शिविर में पैनल अधिवक...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान मेंं चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित

Image
गूलरभोज/गदरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जागरुक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सकों द्वारा जनता का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देश पर जिले के ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरुकता शिविर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 दिसम्बर को गदरपुर तहसील के ग्राम पंचायत कोपा के पंचायत भवन में प्रातः 11 बजे से किया गया। यह शिविर जिले के ऐसे क्षैत्रों में लगाये जा रहे हैं जहां के निवासी अपना नियमित चैकअप नहीं करा पाते हैं और बिमारियों का शिकार हो जाते है। आयोजित शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मौसमी ने की। गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के चिकित्सक डॉ. प्रशान्त चैहान, डॉ. कल्पना पाण्डे द्वारा स्कूल के बच्चों को स्वस्थ्य रहने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही ग्रामीणों को बिमारियों से बचाव के तरीके बतायें। चिकित्सकों ...