Posts

Showing posts from March, 2025

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को किया जागरुक करने का प्रयास

Image
रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर। 27 मार्च को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर में से पांचवा शिविर मनाने हेतु सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवकों के द्वारा योग वंदना इत्यादिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षा जगत का विकास हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवीको ने लोगों को शिक्षा जगत का विकास करने के लिए जागरुक करने का प्रयास किया। तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु फिर से सभी स्वयंसेविक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि विराट आर्य गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बलवीर तथा मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेविकों का मार्गदर्शन कर सभी को शिक्षा जगत का महत्व बताते हुए सभी को पढ़ने के लिए प्रेषित किया गया और मुख्य अतिथि विराट आर्य को स्वयंसेवी को द्वारा भेंट दी गई। कार्यक्रम क...

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने तीसरे दिन निकाली जागरुकता रैली

Image
रुद्रपुर,ऊधमसिंह नगर। 25 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर का तीसरे दिन सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में स्वयंसेवक एकत्रित हुए प्रातः सभी स्वयंसेवको के द्वारा योग वन्दना इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके उपरांत स्वयंसेविको ने पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूकता रैली में प्रतिभा करते हुए घास मंडी में गए तथा अनेक नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। तदुपरांत बौद्धिक सत्र हेतु पुनः सभी स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक विद्यालय के विशालकाक्ष में उपस्थित हुए बौद्धिक कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथिा विजय पाल पुरातन छात्र परिषद के उधम सिंह नगर के समन्वयक एवं सूर्यमल कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर रहे जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के बारे में सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर सभी को अपने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने के लिए कहा तथा सभी को पेन लगाने और अपने आसपास के पर्यावरण को सुधारने हेतु प्रयास करने को कहा। अन्य लोगों को भी ...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रुद्रपुर का 7 दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ

Image
रुद्रपुर। आज 23 मार्च से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर का सात दिवसीय 'विशेष शिविर' का शुभारंभ हुआ, सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय के विशाल कक्ष में सभी स्वयंसेवी एकत्रित हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश शर्मा वार्ड पार्षद, कमल चुघ वार्ड अध्यक्ष एवं प्रवीण कुमार वार्डवासी तथा विद्यालय के आचार्य भूपराम प्रवक्ता जीव विज्ञान, रामशरण सक्सैना और आचार्य अमरीश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। तदुपरांत स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया, तथा स्वयं सेवी ललित मोहन द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किये कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी धीरेंद्र भैया ने किया। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेशचंद्र भट्ट, व कार्यक्रम सहायिका ज्योति रानी उपस्थित रही एवं साथ ही 50 स्वयं से भी उपस्थित रहे। सात दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में स्वयंसेवियों को शारीरिक रूप से मानसिक रूप से कार्य करन...

BST कम्पनी के मजदूरों ने DM कोर्ट में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी कार्यबहाली समेत 5 सूत्रीय मांगपत्र दिया

Image
रुद्रपुर। गत 11 मार्च 2052 सिडकुल पंतनगर के सेक्टर -09,प्लॉट संख्या -09 स्थित BST कम्पनी की महिला मजदूरों के नेतृत्व में आज मजदूर कलेक्ट्रेट रुद्रपुर (उत्तराखंड) पहुंचे। उपजिलाधिकारी महोदय से मुलाक़ात की गईं। उन्हें अवगत कराया गया कि कम्पनी मालिक कम्पनी की गैरकानूनी मिलबंदी के दौरान निरंतर कम्पनी से अवैध रूप से चोरी छिपे कच्चा- पक्का माल और यहाँ तक कि स्क्रेप भी बाहर निकाल चुका है। अब गैरकानूनी रूप से चोरी-छिपे मशीनों को उठाने की साजिश रची जा रही है। तांकि कम्पनी का उत्तराखंड राज्य से बाहर गैरकानूनी पलायन किया जा सके। उनसे एकस्वर में मांग की गईं कि न्यायहित में तत्काल कम्पनी को सीलबंद करके विवाद के समाधान होने तक कम्पनी को प्रशासन के नियंत्रण और निगरानी में लिया जाये। कम्पनी की गैरकानूनी मिलबंदी ख़त्म कराके सभी 500 मजदूरों की सवेतन कार्यबहाली कराई जाये। ★उन्हें अवगत कराया गया कि BST कम्पनी मालिक ने 31 दिसंबर 2024 को कम्पनी की गैरकानूनी मिलबंदी करके करीब 500 स्थाई मजदूरों को बेरोजगार करके बच्चों सहित भूखों मरने को छोड़ दिया है। किन्तु श्रम विभाग और शासन-प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक ब...

जिले की समस्त बार एसोसिएशनों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Image
यू0सी0सी0 पोर्टल से सी0एस0सी0 सेन्टरों को हटा कर वकीलों व दस्तावेज लेखकों का पोर्टल बनाने की मांग। रूद्रपुर। समान नागरिक संहिता नियमावली उत्तराखण्ड 2025 के लागू होने के पश्चात विवाह पंजीकरण व इच्छा पत्र (वसीयतनामा) के कार्य से अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को विरत किये जाने एवं पृथक पोर्टल न बनाये जाने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन सहित जनपद की समस्त बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और संयुक्त ज्ञापन जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। जनपद ऊधमसिंह नगर की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिले के तमाम अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक ए0आई0जी0 स्टाम्प कार्यालय के समीप भारी संख्या में एकत्र हुए तथा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों को यू0सी0सी0 लागू होने के पश्चात विवाह व इच्छा पत्र (वसीयतनामा) के कार्य से बाहर किये जाने तथा प्रस्तावित पेपर लैस बैनामा पंजीकरण के कार्य से विरत किये जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि सरकार ने यू0सी0सी0 पोर्टल मे...

गांधी पार्क रूद्रपुर में एकदिवसीय मजदूर सत्याग्रह किया गया

Image
रुद्रपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज अपेक्स बिल्डसिस लिमिटेड, सेक्टर -09,प्लॉट न 11,सिडकुल पंतनगर के स्थाई श्रमिकों द्वारा अपने परिवारिजनों के साथ मिलकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में एकदिवसीय मजदूर सत्याग्रह का कार्यक्रम किया गया। कम्पनी की हुईं नीलामी में वर्णित शर्त के अनुसार कम्पनी में कार्यरत सभी 102 स्थाई श्रमिकों की तत्काल कार्यबहाली कराके उत्पादन कार्य प्रारम्भ करने की अपील की गईं। एरा श्रमिक संगठन के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपैक्स (पूर्व नाम एरा) कम्पनी मालिक ने जुलाई 2017 को कम्पनी की अचानक मिलबंदी कर दी थी। 102 स्थाई मजदूरों को बेरोजगार करके बच्चों सहित भविष्य अंधकार मय कर दिया था। मजदूरों की यूनियन ने विगत 8 साल के दौरान लेबर कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और NCLT कोर्ट की दिल्ली शाखा में निरंतर कानूनी संघर्ष जारी रखा। अंततः NCLT कोर्ट की दिल्ली शाखा के आदेश और संरक्षण में कंपनी की नीलामी (ऑक्सन) की प्रक्रिया पूरी हुईं। नीलामी प्रक्रिया में वर्णित शर्त के अनुसार क्रेता कंपनी मालिक ने विक्रेता कम्पनी मालिक से उपरोक्त 102 स्थाई श...