Posts

Showing posts with the label DALSA NEWS

बालिकाओं को भी है बराबर का अधिकार शिक्षा स्वास्थ्य की जानकारी देकर किया जागरुक

Image
गदरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया साथ ही बालिकाओं के प्रति होते अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंन्द करने का आवाह्न किया गया। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 24 जनवरी प्रातः 11 बजे से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय आवासीय बालिका छात्रावास गदरपुर में वार्डन रेनू की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस 24 जनवरी को हर साल मनाया जाता जिसे भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में शुरु किया था। उन्होंने बताया कि इस दिन बालिकाओं के अधिकारों, उनकी शिक्षा, उनका स्वास्थ्य और उनको समान अवसर प्राप्त हैं इसके बारे में जागरुक किया जाता है। श्रीमती इन्द्रा गाँधी 24 जनवरी को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी उनकी याद में भी यह दिन बालिका दिवस...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ पर किया शिविर आयोजित

Image
रुद्रपुर। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा 9 दिसम्बर 2025 को अटल उत्कृष्ट ए0 एन0 झा स्कूल रुद्रपुर में ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के द्वारा उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। उपस्थित छात्रों को भ्रष्टाचार विरोधी, पारदर्शिता और लोक प्रशासन में जवाबदेही से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों, नियमों, निवारक उपायों और संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूक किया गया तथा समाज, शासन, आर्थिक विकास और लोक कल्याण पर भ्रष्टाचार के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के प्रावधानों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. मिराज उपस्थित रहे। नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञाप...