कुमाऊं कमिश्नर रावत ने किया मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण
रुद्रपुर। कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत ने किया उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा की समस्त अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण समय पर करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।