अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस’ पर गांधी पार्क में विशाल सभा और रैली
’मासा के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मजदूरों के दमन पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली, निजीकरण बंद करने आदि मांगों को लेकर 14 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत रुद्रपुर में मजदूर हक की आवाज बुलंद’ रुद्रपुर, 14 दिसंबर। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, निजीकरण बंद करने, मजदूरों के दमन पर रोक लगाने और मजदूर अधिकारों की बहाली आदि मांगों को लेकर ‘अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस’ के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसी क्रम में आज रुद्रपुर के गाँधी पार्क में कुमाऊँ स्तर का प्रदर्शन, सभा और मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर 12 केंद्रीय मांगों का ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को और 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भेजा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे। सभा को संबोधित करते हुए मासा के घटक संगठनों सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस (सीएसटीयू) के मुकुल और इंकलाबी मजदूर केंद्र (आईएमके) के रोहित ने कहा कि तमाम विरोधों को नजरअंदाज करते हुए पिछले 21...