Posts

Showing posts from December, 2023

पीसीएस अधिकारियों ने बॉबी पंवार के खिलाफ खोला मोर्चा*

Image
*एसडीएम मनीष बिष्ट पर लगे आरोपों को बताया मिथ्या और तथ्यहीन* *पीसीएस संघ और सचिव कार्मिक को भेजा ज्ञापन* *झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग* देहरादून। राज्य के पीसीएस अधिकारियों ने उधमसिंहनगर में तैनात एसडीएम मनीष बिष्ट की नियुक्ति के मामले में लगाए जा रहे आरोपों को निराधार व तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि कतिपय लोग झूठे आरोप लगाकर अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई की जानी चाहिए। उत्तराखण्ड पीसीएस अधिकारी संघ और उत्तराखण्ड शासन के सचिव कार्मिक को भेजे अलग अलग ज्ञापन में राज्य के पीसीएस अधिकारियों ने कहा है कि मनीष बिष्ट की कार्यप्रणाली एवम व्यवहार से सभी परिचित हैं। कुछ लोग इन पर तथ्यहीन और मिथ्या आरोप लगाकर सरकार व शासन की छवि धूमिल की जा रही है। जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। ऐसे लोगों पर तत्काल करवाई की जानी चाहिए। बताते चलें कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोप लगाए थे कि एसडीएम मनीष बिष्ट की नियुक्ति नियमों के विपरीत हुई है। उनका आरोप है कि मामला प...

शीतलहर से कोई जनहानि न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से की जा रही चाक-चौबन्द व्यवस्था

Image
रुद्रपुर 30 दिसम्बर 2023– शीतलहर से कोई जनहानि न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से चाक-चौबन्द व्यवस्था की जा रही है। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने गांधी पार्क के पास स्थित रैन बसेरे तथा नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों जलाए जा रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टेशन पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों को बताया कि शीतलहर में आश्रय स्थल/शेल्टर होम में आश्रय ले सकते हैं । उन्होंने बस स्टैंड के अंदर सीमेंट तथा लोहे की बेंचो के ठंडा होने तथा यात्रियों के लिए शीतलहर से बचाव हेतु उचित व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने 5 जनवरी तक बस स्टैण्ड के अंदर ही अलाव जलाने और बस स्टैण्ड के पास जल रहे अलाव को गेट के नजदीक शिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेन बसेरे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि रुकने वाले यात्रियों के आधार कार्ड या पहचानपत्र जरुर चेक किए जाएं। उन्होंने सडक किनारे चिन्हित स्थलों पर चल रहे अलाव का भी निरीक्षण किया। सभी चिन्हित 16 जगहों पर अलाव जलते हुए पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा...

कोई भी व्यक्ति धन-बल के आधार पर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को किसी भी तरह प्रभावित न कर सके: डीएम

Image
रूद्रपुर 28 दिसम्बर, 2023- कोई भी व्यक्ति धन-बल के आधार पर आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को किसी भी तरह प्रभावित न कर सके। यह बात जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों के चिन्हीकरण के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कही। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एंव भय रहित माहौल में सम्पन्न हों। निर्वाचन से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी हो जाये। उन्होंने पिछले विधानसभा तथा लोक सभा निर्वाचनों के अनुभव तथा जब्त किये गये धन, शराब सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों का विधानसभावार चिन्हीकरण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विगत निर्वाचन में पिछली घटनाओं, निर्वाचन क्षेत्र के संक्षिप्त विवरण एवं पिछले घटनाकमों के आधार पर उन निर्वाचन क्षेत्रों का विशेषतौर पर चिन्हीकरण किया जाये जिसमें अत्यधिक व्यय और भ्रष्ट परिपाटियों को अपनाऐं जाने की सम्भावना है तथा पिछले दो चुनावों में कीमती घातुएं, आभूषण, मुफ्त वस्तुए ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा महिला आरक्षी जोशी को किया गया सम्मानित

Image
*ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी दिया जा चुका है वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब।* *09 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी किया जा चुका है सम्मानित।* रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में तैनात महिला आरक्षी डौली जोशी को सम्मानित किया गया। डौली जोशी के द्वारा सीसीटीएनएस/ आईसीजेएस प्रोजेक्ट में ऊधम सिंह नगर पुलिस का समस्त डाटा अप टू डेट किया गया। जिसमें उधम सिंह नगर पुलिस ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला आरक्षी का नाम राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में पुरुस्कार हेतु भेजा गया था। जिसमें महिला आरक्षी का नाम चयनित किया गया है। ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा भी पूर्व में उक्त महिला आरक्षी को वूमैन ऑफ द मंथ का खिताब दिया जा चुका है तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा भी महिला आरक्षी को 15 अगस्त 2023 को मेडल देकर सम्मानित किया जा चुका है।

जनपद में कियान्वित की जा रही केन्द्र पोषित योजनाओं का गया किया स्थलीय निरीक्षण

Image
रुद्रपुर। दिनांक 19.12.2023 को सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण, उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा जनपद में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा जनपद में कियान्वित की जा रही केन्द्र पोषित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उनके साथ श्री पी०के सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, कु०म०, डॉ० अभय सक्सेना, उप कृषि निदेशक, मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण, कृषि निदेशालय, देहरादून, डॉ० अजय कुमार वर्मा. मुख्य कृषि अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, श्रीमती भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, विधि उपाध्याय, कृषि रक्षा अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, डॉ० शशी कमल, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, काशीपुर एवं श्री अमित कुमार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, रूद्रपुर के साथ- साथ क्षेत्रीय कृषक भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विकासखण्ड रूद्रपुर के ग्राम मलसी में विभाग द्वारा समाम योजना के अन्तर्गत जय किसान स्वयं सहायता समूह को फार्म मशीनरी बैंक का स्थलीय निरीक्षण किया गया। समूह के अध्यक्ष पतिराम द्वारा अवगत कराया गया कि समूह को योजनान्तर्गत कृषि यंत्र मिलने से ग्रामवासियों को का...

जिलाधिकारी ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की समीक्षा

Image
रूद्रपुर 13 दिसम्बर 2023- जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम में जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जन सहभागिता बढ़ाने के साथ ही पात्र व्यक्तियो को मौके पर ही लाभांवित किया जाये तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ ले चुके व्यक्तियों के भी अनुभव साझा किये जाये। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के विकास खण्डों के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपने विभागीय स्टॉल लगाते हुए विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ग्राम पंचायतवार आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को विरासतन के मामले मौके पर ही निस्तारित करने, चिकित्सा विभाग को आयुष्मान कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था कराने, पुलिस विभाग को यातायात तथा नशे के प्रति जागरूक करने, कृषि तथा सहकारिता विभाग को पात्र इच्छुक व्...

नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Image
*461 ग्राम अवैध स्मैक सहित 02 नशा तस्कर पुलभट्टा पुलिस की गिरफ्त में।* *50 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है बरामद माल की कीमत।* *एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टी सी महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा, व हे0 कानि0 फिरोज खान को मिलेगा एम्प्लॉय ऑफ द मंथ।* *पुलभट्टा पुलिस द्वारा माह दिसम्बर 2023 में 01 किलो 309 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 01 करोड़ 30 लाख रूपए) की गई बरामद।* मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाये जाने के तहत पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम मे श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम अंजनिया मे नौडांडी को जाने वाले रास्ते पर दिनांक 12-12-2023 को देर रात्रि सघन चेकिग अभियान चलाया गया इस दौरान उ0प्र0 ...

शुक्ला चौथी बार बने पंडित गोविंद बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय के प्रबंध परिषद के सदस्य

Image
रुद्रपुर। किच्छा से विधायक रहे राजेश शुक्ला को महामहिम राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवन कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसंशा पर सरकार ने प्रगतिशील कृषक श्रेणी में पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला विधायक रहते हुए दो बार तथा इससे पूर्व भी एक बार कुल तीन बार पंतनगर विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद के सदस्य रहे हैं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र थे तथा हमेशा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों व मजदूरों व क्षेत्र के किसानों की समस्याओ के लिए समय समय पर प्रयासरत रहकर समाधान कराने का कार्य किया है। जिस कारण सरकार ने चौथी बार पंतनगर विश्वविद्यालय प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया है। वर्तमान में पंतनगर क्षेत्र से विधायक न रहते हुए भी जिस तरह से राजेश शुक्ला ने पंतनगर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, मजदूरों व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुखर रहे हैं, इसी के दृष्टिगत उनके अनुभवों का लाभ पंतनगर विश्वविद्यालय एवन प्रदेश के किसानों को मिल सके सरकार ने राजेश शुक्ला को प्रगतिशील कृषक श...