विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनता को दी जानकारी

गदरपुर। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में गरीबी, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी और मानवाधिकार जैसे मुद्दों को संबोधित कर सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। यह दिन सभी के लिए समानता और सम्मान के साथ जीने के अवसर सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2007 को इस मानने की घोषणा की थी।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के आदेश के अनुपालन में 20 जनवरी को प्रातः 10.00 बजें से मझरा पन्चक्की बराखेड़ा, गदरपुर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार भी किया गया। एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी, स्थायी लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाईन नं1930के बारें में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में टीम संख्या 6 के पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा एवं पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, संगीता सरदार, गोपाल सिंह गौतम द्वारा जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
नोट- सम्यक पब्लिक भारत हिन्दी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल में समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्कः- सम्पादक गोपालसिंह गौतम, मो. 9927555090

Comments

Popular posts from this blog

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 50 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

साइबर अपराध और ऑललाइन ठगी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्रााधिकरण ने लगाया शिविर

नवनियुक्त बैंक प्रशासक एम पी त्रिपाठी ने ली जिला सहकारी बैंक एवम् सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक