Posts

Showing posts with the label ADR Udham Singh Nagar Uttarakhand

तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Image
दिनेशपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के तत्वाधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेश के अनुपालन में 7 जुलाई को प्रात: 12:30 बजे से थाना दिनेशपुर में वन महोत्सव एवम हरेला पर्व के उपलक्ष में आम, अनार, नींबू, लीची व अमरुद के पौधा रोपण कार्य किया गया। टीम संख्या 8 व 9 एवं 10 के द्वारा तहसील गदरपुर के विभिन्न क्षेत्रों सहित दिनेशपुर कोतवाली प्रांगण में और रोड किनारे पर कोतवाली निरीक्षक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने व पेड़ो- पौधे का संरक्षण करने के लिए बताया गया। साथ ही वहां उपस्थित जनता को नलसा ट्रोल फ्री न. 15100, पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन व बाल विवाह, राष्ट्रीय लोक अदालत व विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी देकर जनता को जागरूक किया गया। पीएलवी कुंवर सिंह, संगीता सरदार व इल्मा बी ने प्रतिभाग किया। उधर पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार के नेतृत्व में एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता ढाली की अध्यक्षता में ग्राम खटोला में अर्जुन जामुन के छायादार एवं फलदार वृक्...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में गोष्ठी का किया गया आयोजन

Image
रुद्रपुर। 7 अप्रैल 2025 को जिला चिकित्सालय रूद्रपुर उधमसिंहनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें योगेन्द्र कुमार सागर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के0के0 अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरेन्द्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पंकज माथुर, डॉ हितेश, हिमांशु जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन0एच0ए0एम सहित चिकित्सालय का स्टॉफ, पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वालंटियर व आमजन उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंहनगर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के सुअवसर पर उपस्थित सभी लोगों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आहवाहन किया गया, उनके द्वारा बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिक निवास करता है। एक स्वस्थ नागरिक ही देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देकर देश को विकास की ओर ले जा सकता है और अस्वस्थ व्यक्ति अपने परिवार, समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नही कर सकता। ...

नशा ना जाने कितनी पीढ़ियां को करता है बर्बाद, अपराध को देता है जन्म: पाठक

Image
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता अभियान, शिविर में जनता को किया गया सचेत गूलरभोज- उधम सिंह नगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर मैं 11 जनवरी को वार्ड नं 7 गोलाई मंदिर नगर पंचायत गूलरभोज में बिषय-नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम वार्ड मेम्बर गोविंद राजभर की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया साथ ही शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए श्री पाठक ने बताया कि नशा जीवन का नाश करता है, समाज का विनाश करता है, नशे ने कई घरों को उजाड़ा है, मासूमों के जीवन को बिगाड़ा है, युवाओं को बर्बाद करता है, नशा ऐसी चीज है जिससे जीतता नहीं जा सकता और नशे से बचने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा समाज को सही मार्ग दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि नशा कई प्रकार का होता है जैसे शराब अफीम गांजा स्मैक डोडा पोस्त कोरेक्स फोर्टबीन इंजेक्शन बीड़ी सिगरेट तम्...

स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत शहर में निकाली गयी जनजागरूकता रैली

Image
रूद्रपुर। ’’स्वच्छता अभियान’’ के अन्तर्गत शनिवार को नगर निगम रुद्रपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, 31वीं एवं 46वीं वाहिनी पीएसी की ओर से शहर में जनजागरूकता रैली निकाली गयी। साथ ही गांधी पार्क में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं शासन के निर्देशानुसार किया गया। साथ ही सोर्स सेग्रीगेशन, सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए लोगों को जागरूक किया गया। नगर निगम परिसर में मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम कर्मियो, पीएसी जवानों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया। रैली नगर निगम से डीडी चैक होते हुए अग्रसेन चैक होते हुए गांधी पार्क पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। कर्मचारियों ने गीला कूड़ा सूखा कूड़ा अलग अलग डिब्बों में रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत श्रमदान कर कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान गांधी पार्क में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने सभी को स्वच्द...

राजकीय महाविद्यालय में हुआ जागरूकता शिविर का आयोजन बताएं वाणिज्य न्यायालय के लाभ व दी महिला उत्पीड़न की जानकारी

Image
गोपाल सिंह गौतम गदरपुर। राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में हुआ वाणिज्य न्यायालय के लाभ व भूमिका एवं महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के संबंध में जागरूकता शिविर दी गई विभिन्न जानकारियां। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के सचिव आदेश के अनुपालन में राजकीय महाविद्यालय गदरपुर में 22 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया गया शिविर में इस जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं वाणिज्य कानून की विभिन्न जानकारियां देते हुए महिला उत्पीड़न के संबंधके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें घरेलू हिंसा दहेज के मामले बच्चों को शिक्षा से संबंधित जानकारी मोटर दुर्घटना आदि को भी विस्तार पूर्वक बताते हुए बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पैनल लाँयर रेखादास ने वाणिज्य न्यायालय के लाभों के बारें में जानकारी दी। राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों के बारे में बताया और किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत अभिभावकों माता पिता व गुरुजनों से बात बताने को कहा जिससे क...

संविधान दिवस के अवसर पर किया शिविर का आयोजन कराई गई निबंध प्रतियोगिता

Image
गोपाल सिंह गौतम संपादक गुलरभोज/गदरपुर। संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर दी गई छात्र छात्राओं को जानकारी व कराई गई निबंध प्रतियोगिता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर के सचिव सचिन कुमार पाठक के आदेश अनुपालन में तहसील गदरपुर के राजकीय ए.एन.के. इंटर कालेज गूलरभोज में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्या रेनू पंत की अध्यक्षता में प्रातः11:00 से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया शिविर के माध्यम से भारत के सविधान के बारें में मौलिक कर्त्तव्यों के बारे में, मौलिक अधिकार व अन्य कानूनी जानकारी दी एवं हेलमेट के बारे में व मोटर अधिनियम के बारें में जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता मंजू सरकार ने संविधान के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि भारत का संविधान बनाने के लिए 7 सदस्य प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को बनाया गया था भारत का संविधान बनाने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा उन्होंने बताया कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है इस में नागरिकों के कर्तव्य और नागरिकों के अधिकार दो...

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Image
गूलरभोज। बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 विषय पर आंगनवाड़ी केंद्र नगर पंचायत गूलरभोज में विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में तहसील गदरपुर के पीएलबी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ जिसमें बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया और बाल विवाह के कारण बच्चों का जीवन किस प्रकार से प्रभावित होता है साथ ही उनको अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है आदि की जानकारी के साथ-साथ कानूनी जानकारी भी शिविर के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएलवी राजकुमारी, मीना, कमलेश गौतम, कुंवर सिंह, कृष्णा रानी उपस्थित रहे साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ती संतोष चौधरी आंगनवाड़ी सहायिका दुर्गा भारती ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।