Posts

Showing posts from May, 2021

कम उम्र की ग्रेजुएट युवती आफीफा हुसैन बनी प्रधान

Image
वहीदुल रहमान, शीशगढ़ बहेडी तहसील की ग्रामपंचायत गिरधरपुर की युवती आफ़ीफ़ा हुसैन ने आज एक नई इबारत लिख दी इस युवती ने पुराने दिग्गजों को पछाड़कर प्रधान पद पर रोमांचक जीत हासिल की गिरधरपुर गांव के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब कि गांव की सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट युवती गांव की प्रधान बनी है बताते चलें आफ़ीफ़ा हुसैन गिरधरपुर की जानी पहचानी शख्सियत अफराज हुसैन नेता जी की पुत्री है अफराज हुसैन भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के बेहद करीबी है काफी समय से भाजपा में है गिरधरपुर में हुए कड़े मुकाबले में आफ़ीफ़ा हुसैन ने अपनी निकटतम प्रतिदून्दी श्रीमती परवीन को 160 मतों से हराकर जीत हासिल की।

बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में की जा रही है जांचः वर्मा

Image
रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सिडकुल पंतनगर के सेक्टर-5 में बैंक आॅफ बडौदा कि सामने पानी के टंकी के पास स्थित फैसिलिटी ब्लाक में 02 मई, 2021 से प्रतिदिन कोविड-19 की जांच की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुये क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल पारितोष वर्मा ने कहा है कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी व श्रमिक अपनी कोविड-19 संक्रमण की जांच करवा सकते है। उन्होने समस्त औद्योगिक इकाईयों से अनुरोध किया है कि उक्त जांच हेतु अनावश्यक रूप से जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय न भेजा जाये। उन्होने कहा कि औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत अधिकारियो, कर्मचारियो व श्रमिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये जांच की जा रही है।

शहरों में पर्यावरण को शुद्ध रखना है तो करना होगा यह काम

Image
आ आजऑक्सीजन की किल्लत से देश जूझ रहा है दुनिया में ऑक्सीजन की आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है यह समस्या मानव द्वारा ही खड़ी की गई है क्योंकि मानव ने पेड़ पौधों को काट काट कर उनकी जगह कंकड़ी पहाड़ नुमा मकान दुकान फैक्ट्रियां आदि बनाकर खड़ी कर दी हैं शहरों में मानकों के हिसाब से ग्रीन बेल्ट छोड़ा गया था मगर मानव इतना लालची है कि उसने यह भी नहीं सोचा कि यह ग्रीन बेल्ट उजाड़ने से पहले ऑक्सीजन और पर्यावरण को शुद्ध रखने के हिसाब से यह ग्रीन बेल्ट का अपना एक विशेष महत्व है मानव ने ग्रीन बेल्ट उजाड़कर उसकी जगह कंकरीले पहाड़ नुमा दुकान मकान बना दिए हैं अब ऑक्सीजन के लिए वह पैसे लेकर इधर से उधर मारा मारा घूम रहा है यह समस्या स्वयं मानव ने ही उत्पन्न की है इसमें कोई दो राय नहीं अगर समय रहते अभी भी कंकरीले पहाड़ों में जो ग्रीन बेल्ट में आप मकान बना लिए हैं उनको तोड़कर तुरंत पेड़ पौधे लगा ले जिससे आप लोगों का जीवन तो बचेगा ही आने वाले पीढ़ी भी पर्यावरण को शुद्ध हरा भरा देखकर अपना स्वास्थ्य और जीवन सुख में बताएगी लेकिन आप लोग पैसे के लालच में यह भी भूल गए कि पैसे से हर चीज नहीं खरीदी जा सक...